ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 लॉन्च किया, 10.5 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य

UB India News by UB India News
October 2, 2021
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 लॉन्च किया, 10.5 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वच्छ भारत मिशन और अटल मिशन के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। इस योजना का मकसद शहरों को कचरा मुक्‍त करना और जल संरक्षण है। दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आज इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी के अलावा दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी विकास मंत्री भी मौजूद रहे।

10.5 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

पीएमओ ने कहा कि अटल मिशन के दूसरे चरण का लक्ष्य लगभग 2.64 करोड़ सीवर कनेक्शन प्रदान करके लगभग 2.68 करोड़ नल कनेक्शन और 500 अमृत शहरों में सीवरेज और सेप्टेज का शत-प्रतिशत कवरेज करते हुए लगभग 4,700 शहरी स्थानीय निकायों में सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति का शत-प्रतिशत कवरेज प्रदान करना है। पीएमओ के मुताबिक इससे शहरी क्षेत्रों में 10.5 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ होगा।

शहरीकरण की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान
पीएमओ ने कहा, ‘‘स्वच्छ भारत मिशन और अटल मिशन भारत में तेजी से शहरीकरण की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ने का संकेत देने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्य 2030 की उपलब्धि में योगदान करने में भी मददगार होंगे।’’

शहरों को ‘कचरा मुक्त’ बनाने का अभियान
आपको बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन सभी शहरों को ‘कचरा मुक्त’ बनाने और अटल मिशन के अंतर्गत आने वाले शहरों के अलावा अन्य सभी शहरों में धूसर और काले पानी के प्रबंधन को सुनिश्चित करने, सभी शहरी स्थानीय निकायों को शौच से मुक्त और एक लाख से कम जनसंख्‍या वाले को शौच से मुक्त करने की परिकल्पना करता है, जिससे शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित स्वच्छता के लक्ष्‍य को पूरा किया जा सके।

आज शहरी विकास से जुड़े इस कार्यक्रम में, मैं किसी भी शहर के सबसे अहम साथियों में से एक की चर्चा अवश्य करना चाहता हूं। ये साथी हैं हमारे रेहड़ी-पटरी वाले, ठेला चलाने वाले- स्ट्रीट वेंडर्स। इन लोगों के लिए पीएम स्वनिधि योजना, आशा की एक नई किरण बनकर आई है: पीएम मोदी

देश में शहरों के विकास के लिए आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी लगातार बढ़ रहा है। अभी अगस्त के महीने में ही देश ने National Automobile Scrappage Policy लॉन्च की है। ये नई स्क्रैपिंग पॉलिसी, Waste to Wealth के अभियान को, सर्कुलर इकॉनॉमी को और मजबूती देती है: पीएम मोदी

आज भारत हर दिन करीब एक लाख टन Waste, Process कर रहा है। 2014 में जब देश ने अभियान शुरू किया था तब देश में हर दिन पैदा होने वाले वेस्ट का 20 प्रतिशत से भी कम process होता था। आज हम करीब 70 प्रतिशत डेली वेस्ट process कर रहे हैं। अब हमें इसे 100 प्रतिशत तक लेकर जाना है: पीएम मोदी

हमें ये याद रखना है कि स्वच्छता, एक दिन का, एक पखवाड़े का, एक साल का या कुछ लोगों का ही काम है, ऐसा नहीं है। स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाड़े, हर साल, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला महाअभियान है। स्वच्छता जीवनशैली है, स्वच्छता जीवन मंत्र है: पीएम मोदी

मैं इस बात से बहुत खुश होता हूं कि स्वच्छता अभियान को मजबूती देने का बीड़ा हमारी आज की पीढ़ी ने उठाया हुआ है। टॉफी के रैपर अब जमीन पर नहीं फेंके जाते, बल्कि पॉकेट में रखे जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चे, अब बड़ों को टोकते हैं कि गंदगी मत करिए: पीएम मोदी

बाबा साहेब, असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम शहरी विकास को मानते थे। बेहतर जीवन की आकांक्षा में गांवों से बहुत से लोग शहरों की तरफ आते हैं। हम जानते हैं कि उन्हें रोजगार तो मिल जाता है लेकिन उनका जीवन स्तर गांवों से भी मुश्किल स्थिति में रहता है: पीएम मोदी

ये उन पर एक तरह से दोहरी मार की तरह होता है। एक तो घर से दूर, और ऊपर से ऐसी स्थिति में रहना। इस हालात को बदलने पर, इस असमानता को दूर करने पर बाबा साहेब का बड़ा जोर था। स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत का अगला चरण, बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक अहम कदम है: पीएम मोदी

स्वच्छ भारत अभियान और अमृत मिशन की अब तक की यात्रा वाकई हर देशवासी को गर्व से भर देने वाली है। इसमें मिशन भी है, मान भी है, मर्यादा भी है, एक देश की महत्वाकांक्षा भी है और मातृभूमि के लिए अप्रतिम प्रेम भी है: पीएम मोदी

मिशन अमृत के अगले चरण में देश का लक्ष्य है- ‘सीवेज और सेप्टिक मैनेजमेंट बढ़ाना, अपने शहरों को Water secure cities’ बनाना और ये सुनिश्चित करना कि हमारी नदियों में कहीं पर भी कोई गंदा नाला न गिरे: पीएम मोदी

2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का- ODF बनाने का संकल्प लिया था।10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया।अब ‘स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0’ का लक्ष्य है Garbage-Free शहर, कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त शहर बनाना: पीएम मोदी

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
आज से बिहार विधानसभा की दो सीटों पर नामांकन

आज से बिहार विधानसभा की दो सीटों पर नामांकन

राहुल गांधी के साथ मेरी सहानुभूति

राहुल गांधी के साथ मेरी सहानुभूति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend