गुजरात में भाजपा नेतृत्व ने फेरबदल नहीं किया है बल्कि एक तरह से नई सरकार ही बना डाली है। विजय रूपाणी से इस्तीफा लेकर भूपेंद्र पटेल को सीएम बनाने के बाद अब पूरा मंत्रिमंडल ही नया हो गया है। आज भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 24 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इनमें नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा जैसे दिग्गज मंत्रियों समेत रूपाणी की टीम का कोई भी चेहरा शामिल नहीं है। पहली बार विधायक बनने के बाद ही सीएम बने भूपेंद्र पटेल की तरह ही उनकी टीम में ज्यादातर नए चेहरे शामिल हैं। इसके अलावा पाटीदार समुदाय को बड़ा महत्व देते हुए बीजेपी लीडरशिप ने ज्यादातर मंत्री इसी बिरादरी से चुने हैं।
सबसे पहले राजेंद्र त्रिवेदी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है, जो अब तक गुजरात विधानसभा के स्पीकर थे। शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। तब से ही यह चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। नरेश पटेल, ऋषिकेश पटेल, जीतू भाई वघानी, किरीट सिंह राणा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।
गुजरात की नई कैबिनेट की लिस्ट इस प्रकार है…
पूर्णेश मोदी
राघवजी पटेल
जीतू वाघानी
राजेन्द्र त्रिवेदी
ऋषिकेश पटेल
कनु देसाई
नरेश पटेल
प्रदीप परमार
अर्जुन चौहान
किरीट राणा
नरेश पटेल गुजरात के नए मंत्री बने ,गणदेवी विधानसभा सीट से विधायक हैं नरेश पटेल
गणदेवी विधानसभा सीट से विधायक हैं नरेश पटेल
ऋषिकेश पटेल गुजरात के नए मंत्री बने
मेहसाणा जिला के बीजेपी अध्यक्ष हैं ऋषिकेश
जीतू वाघणी गुजरात के नए मंत्री बने
भावनागर पश्चिम सीट से विधायक हैं जीतू
मोहनभाई डोडिया गुजरात के नए मंत्री बने
कनु भाई देसाई गुजरात के नए मंत्री बने
कुबेर डिंडोर गुजरात के नए मंत्री बने
राघवजी पटेल गुजरात के नए मंत्री बने ,जामनगर ग्रामीण सीट से विधायक हैं राघवजी पटेल
सूरत के हर्ष संघवी, अहमदाबाद के जगदीश पांचाल, मोरबी के बृजेश मेरजा, कपराडा के जीतू चौधरी, वडोदरा की मनीषा वकील ने स्वतंत्र रूप से प्रभारी के साथ राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है.
एक तरफ जहां गुजरात में नए मंत्री शपथ ले रहे हैं, इस बीच गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि विधानसभा को अब नया स्पीकर मिलेगा.
गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह के बाद शाम 4.30 बजे पहली कैबिनेट बैठक होगी. गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है.
नए मंत्रिमंडल में अभी तक जो नाए सामने आए हैं, उनमें ये समीकरण बन रहे हैं…
• पटेल – 8
• क्षत्रिय – 2
• OBC- 6
• SC-2
• ST-3
• जैन- 1
अगर क्षेत्र के अनुसार देखें तो…
• सौराष्ट्र – 8
• उत्तर गुजरात – 3
• दक्षिण गुजरात -7
• मध्यगुजरात – 6







