उप मुख्यमंत्री के जनता दरबार में प्रत्येक मंगलवार की भांति आज भी सैकडों फरियादियों ने पहुंच कर अपनी समस्याओं के विषय में बताया। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी फरियादियों से मिलकर उनकी समस्या के निराकरण से संबंधित अधिकारियों को प्रावधान के अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा संचालित कोविड टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत बिहार ने ३१ अगस्त को संध्या ७ बजे तक १६ लाख से अधिक टीकाकरण किया गया है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लक्ष्य को हासिल किया है। वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने ६ माह में छह करोड लोगों को भी टीकात करने का लक्ष्य रखा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयास एवं लोगों के सहयोग से हम इस लक्ष्य को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। यह टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। उपमुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे बिहार राज्य मौसमी ड़ीड़ीटी छिडकाव कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग में समूह घ के रिक्त पदों पर समायोजन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। नालंदा के सरमेरा से आए पंकज कुमार ने ग्राम बढिया में पीसीसी सडक निर्माण कराने का अनुरोध किया। बेगूसराय के धबौली से आई पूजा कुमारी ने स्नातक ग्रेड सामाजिक विज्ञान के शिक्षक नियोजन की कार्रवाई यथाशीघ्र पूरा कराने हेतु अनुरोध किया। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में विश्व बैंक संपोषित पलिटेक्निक शिक्षा सुढीकरण योजना के अंतर्गत छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को अनौपचारिक शीक्षा एवं मत्स्य विभाग के अंतर्गत छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की भांति समायोजन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया। बांका के रजौन से आए रामेश्वर भगत ने प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु वांछित लाभ दिलाने का अनुरोध किया।
इसके अलावा आज के जनता दरबार में गया के प्रवीण कुमार‚ किरण चंद्र गांधी‚ जगन्नाथ भगत‚ प्रतिमा देवी‚ मोहम्मद तनवीर आलम‚ प्रवीण कुमार यादव‚ इनामुल हक‚ अनीता देवी सहित डेढ सौ से भी अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं के विषय में जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों से अलग–अलग मुलाकात कर उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी जन सरोकार की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से काम करें ताकि उन्हें भटकना नहीं पडे।
लालू बोले सतर्क और सावधान हो जाइए! तो जदयू बोली नौकरी के नाम पर अर्जित संपत्ति होगी अधिग्रहित
लोकसभा 2024 अब धीरे -धीरे अपने अंतिम दौर में चल रहा है। देश भर में अबतक चार चरणों का मतदान...