ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नहीं रहे ‘प्रतिज्ञा’ के ‘सज्जन सिंह’, टीवी से लेकर हॉलीवुड तक बजाया था डंका

UB India News by UB India News
August 9, 2021
in मनोरंजन
0
नहीं रहे ‘प्रतिज्ञा’ के ‘सज्जन सिंह’, टीवी से लेकर हॉलीवुड तक बजाया था डंका
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एक वक्त था जब ‘प्रतिज्ञा’ (Pratigya) सीरियल सबका फेवरेट था. शो में सबसे चहेता किरदार ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ (Sajjan Singh) का था, जिसे अनुपम श्याम (Anupam Shyam) ने निभाया था. शो की पॉपुलैरिटी इतनी थी कि लोग अनुपम श्याम को सज्जन सिंह के नाम से ही पहचानने लगे थे. इस शो के सज्जन सिंह यानी अनुपम श्याम का बीती रात (रविवार रात) निधन (Anupam Shyam passes away) हो गया. अनुपम श्याम के निधन से टीवी जगत ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री भी दुखी है. बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अनुपम श्याम के निधन पर शोक जताया है.

अनुपम श्याम मुंबई के लाइफलाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल में पिछले चार दिन से एडमिट थे. 8 अगस्त की देर रात का मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हो गया. बता दें कि अनुपम श्याम लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. मुंबई के गोरेगांव में स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. पिछले साल मार्च में भी उनके किडनी फेल होने की जानकारी सामने आई थी, जिसका इलाज करवाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे.

RELATED POSTS

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

अनुपम श्याम आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. उनके परिवारजनों ने टीवी और बॉलीवुड समेत फैंस मदद की अपील की थी, जिसके बाद कई सेलेब्स ने उनकी मदद की. टीवी शो प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाकर वे घर-घर में पहचाने जाने लगे थे. इस साल मार्च में उन्होंने ‘प्रतिज्ञा 2’ में दोबारा काम करना शुरू कर दिया था. फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी. इस सीरियल में पूजा गौर और अरहान बहल भी लीड रोल में हैं.

अनुपम श्याम का जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई प्रतापगढ़ में ही हुई थी. उसके बाद उन्होंने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थिएटर की शिक्षा ग्रहण की. इसके बाद दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम किया. वहां से वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा से जुड़ गए थे. उन्होंने ज्यादातर खलनायक की भूमिकाएं निभाई हैं. अपनी दमदार आवाज के लिए वो जाने जाते थे.

अनुपम श्याम ने कुछ इंटरनेशनल फिल्मों में भी काम किया. यह बहुत ही कम लोगों को पता है कि अभिनेता ने 2008 में फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में अभिनय किया था. इस फिल्म में अनुपम ने ऐसा किरदार निभाया था, जो भीख मंगवाने के लिए बच्चों को अंधा बनाता था. हिंदी फिल्मों में शक्ति, हल्ला बोल और रक्तचरित, परजानिया, दास कैपिटल, पान सिंह तोमर, हजार चौरासी की मां, दुश्मन, सत्या, दिल से, जख्म, कच्चे धागे, तक्षक, बवंडर, नायक, कसूर, लगान और लज्जा चर्चित रहीं. उनकी अन्य लोकप्रिय फिल्मों में नायक, दुबई रिटर्न, परजानिया, लज्जा, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, शक्ति: द पावर शामिल हैं. वे शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन का भी अहम हिस्सा रहे थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

Facebook लॉगिन में हो रही समस्या, वेबसाइट भी ठप…….

by UB India News
July 20, 2026
0

अगर सुबह से आपका Facebook ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या...

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

क्या आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने अपनाया इस्लाम?

by UB India News
July 6, 2026
0

आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए. कपल ने बेहद सादगी...

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

बिहार में बजाया डबल मीनिंग या अश्लील गाना तो खैर नहीं…………

by UB India News
June 17, 2026
0

बिहार में सार्वजनिक स्थानों और शादी समारोहों में अश्लील, डबल मीनिंग और जातीय विद्वेष को बढ़ावा देने वाले गाने बजाने...

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता, मुसाफिर हैं हम भी……………..

by UB India News
May 30, 2026
0

1971 में भारत पाकिस्तान समझौता (शिमला समझौता) हो रहा था. इसी दौरान जुल्फिकार अली भुट्टो ने इंदिरा गांधी को एक...

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

पहले दिन ‘राजा शिवाजी’ ने ‘प्रैटियट’ और ‘एक दिन’ पर बनाई बढ़त

by UB India News
May 1, 2026
0

शुक्रवार, 1 मई को बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा और स्पाई थ्रिलर फिल्में रिलीज हुई हैं. इनमें...

Next Post
भारतीय टेलीविजन पर पहली बार भगवान शिव के बाल रूप की एक अनकहीकहानी .‘बालशिव’ एण्डटीवीपर

भारतीय टेलीविजन पर पहली बार भगवान शिव के बाल रूप की एक अनकहीकहानी .‘बालशिव’ एण्डटीवीपर

अब जीवन पर्यन्त चलने वाले मित्रों पर भी विराम…. अतुल मलिकराम

अब जीवन पर्यन्त चलने वाले मित्रों पर भी विराम.... अतुल मलिकराम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend