ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेल अस्पताल में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, बेल पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज

UB India News by UB India News
July 24, 2021
in अन्य विपक्ष, दरभंगा, पटना
0
जेल अस्पताल में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ी, बेल पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को 32 साल पुराने किडनैपिंग केस के मामले में पटना हाई कोर्ट में आज शनिवार को सुनवाई है. इस मामले में आज पप्पू यादव को बेल मिल सकती है. पप्पू यादव पर वर्ष 1989 के दौरान मुरलीगंज थाना में राम कुमार यादव और उमाशंकर यादव के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज करवाया गया था. इस मामले में पटना पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर मधेपुरा पुलिस को सौंपा था.

हालांकि कुछ ही दिनों पहले बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में जिला अदालत ने पप्पू यादव को जमानत दे दी थी. जमानत के साथ ही अदालत ने पप्पू यादव को हिदायत दी थी कि आगे से ऐसा कार्य नहीं करेंगे. पप्पू यादव के अधिवक्ता पांडेय संजय सहाय ने बताया कि पप्पू पर गर्दनीबाग इलाके में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप था. इस संबंध में गर्दनीबाग थाने में मामला दर्ज किया गया था.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

उधर दरभंगा में सुप्रीमो पप्पू यादव की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. तक़रीबन सवा 2 महीने से डीएमसीएच में इलाज करा रहे पप्पू यादव को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि पप्पू यादव को तेज बुखार लग रहा है. साथ उनकी किडनी के स्टोन का साइज भी बढ़ पहले से ज्यादा बढ़ गया है.
लिस की निगरानी में डीएमसीएच में अपना इलाज करवा रहे पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की तबीयत पिछले तीन दिनों से बिगड़ी है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में पहले से कोई सुधार नहीं हो पा रहा है. संक्रमण की वजह से उनकी हालत बिगड़ते ही जा रही है. पप्पू यादव की तबीयत को लेकर ताजा अपडेट हुए डीएमसीएच मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. यूसी झा ने बताया कि इंफेक्शन के कारण बुखार है. इसके लिए पापु यादव को दवा लेने की सलाह दी गई है. पूर्व सांसद की बीमारी के जो लक्षण हैं, उसके मुताबिक उनका इलाज हायर सेंटर पटना में ही संभव है. यहां हॉस्पिटल में उपलब्ध चिकित्सीय संसाधनों के साथ उनका इलाज चल रहा है.

पटना से गिरफ्तार कर भेजा गया था वीरपुर जेल

बता दें कि 11 मई को पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने पप्पू यादव को उनके बुद्धा कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया था. लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई थी. हालांकि, उसी दिन शाम में बिहार पुलिस की टीम मधेपुरा जिले से पटना पहुंची और 32 साल पुराने मामले में उन्हें गिरफ्तार कर मधेपुरा लेकर चली गई. कोर्ट में वर्चुअल पेशी के बाद उन्हें सुपौल के वीरपुर जेल भेज दिया गया.

हालांकि, वीरपुर जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद पप्पू यादव को इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. बीच में उन्हें पटना लाने की चर्चा चल रही थी. लेकिन पप्पू यादव ने खुद पटना आने से इनकार कर दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
लालू यादव के लिए आज बड़ा दिन, जमानत याचिका पर हाई कोर्ट सुना सकता है फैसला

लालू यादव को एक बार फिर जेल जाने की नौबत न आ जाए !

बिहार में JDU को नंबर वन पार्टी बनाएंगे :उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में JDU को नंबर वन पार्टी बनाएंगे :उपेंद्र कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend