नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली ली है. चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में सिद्धू की ताजपोशी हुई. इस दौरान मंच पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैप्टन ने बताया कि वह सिद्धू को बचपन से जानते हैं. उन्होंने कहा, ‘जब सिद्धु पैदा हुए थे, तब मेरा कमीशन हुआ था.’
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जारी संकट कम होता दिखाई दे रहा है. लंबी तल्खी के बाद नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक साथ नजर आए. आज नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालेंगे. सिद्धू के पद संभालने के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच में जो तल्खी थी वह अब कुछ कम होगी. सिद्धू की ओर से कैप्टन अमरिंदर को न्योता दिया गया तो कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को सभी विधायकों, सांसदों और अन्य नेताओं को चाय पर बुलाया है. इसमें नवजोत सिंह सिद्धू को आमंत्रित किया गया है.
नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी वाला यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे हुआ, जिसमें सुनील जाखड़ नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान सौंपें. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के विधायकों, सांसदों को चाय पर बुलाया है. पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कल सुबह ये सभी पंजाब भवन पर चाय के लिए शामिल होंगे. इससे पहले, पंजाब के कैबिनेट मंत्री और नवजोत सिंह सिद्धू खेमे के नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सिद्धू की ताजपोशी को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
कैसे राजी हुए अमरिंदर?
सिद्धू को पंजाब की कमान मिलने के बाद से कैप्टन अमरिंदर लगातार इसका विरोध कर रहे थे. कैप्टन अमरिन्दर सिंह के सलाहकार ने दो दिन पहले ट्वीट किया कि कैप्टन अमरिन्दर तब तक सिद्धू से नहीं मिलेंगे जब तक कि सिद्धू उनसे सार्वजनिक माफी नहीं मांगते वो आखिर नवजोत सिद्धू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने को राज़ी कैसे हो गए? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिन्दर को खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोन किया और उनसे इस बाबत बात की. सूत्रों के मुताबिक़ प्रियंका गांधी ने कैप्टन अमरिन्दर से कहा कि उन्हें सिद्धू के पदभार ग्रहण में जाना चाहिये क्योंकि वो मुख्यमंत्री हैं और उनका ना जाना बहुत गलत संदेश भेजेगा. यही नहीं सूत्रों के मुताबिक़ प्रियंका गांधी ने कैप्टन अमरिन्दर को बताया कि खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस मौके पर अपना संदेश भेज रहीं हैं.
सोनिया का बधाई पत्र लेकर पहुंचेंगे हरीश रावत
नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रियंका गांधी वाड्रा के पहुंचने की उम्मीद कम ही है. समारोह में दिल्ली से पंजाब प्रभारी के प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पहुंचने की सूचना है. वह पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का बधाई पत्र लेकर पहुंचेंगे.







