ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का खत्म होगा इंतजार, अगस्त में हो सकता है शिलान्यास

15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रस्तावित हो सकता है. 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' के नाम से बनने वाले इस एयरपोर्ट का निर्माण और संचालन यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड एयरपोर्ट करेगा.

UB India News by UB India News
July 20, 2021
in खास खबर, परिवहन
0
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का खत्म होगा इंतजार, अगस्त में हो सकता है शिलान्यास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे जेवर में बनने वाले इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अगले महीने शिलान्यास किया जाएगगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएमओ को इसके लिए जानकारी भेजी गई है. तारीखों पर जल्द सहमति बनने की संभावना है. माना जा रहा है कि 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रस्तावित हो सकता है. ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से बनने वाले इस एयरपोर्ट का निर्माण और संचालन यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड एयरपोर्ट करेगा.

ये करनी कर रही है निर्माण
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए ग्लोबल टेंडर के माध्यम से सबसे अधिक प्रति पैसेंजर प्रीमियम की बोली 400.97 रुपए लगाने वाली कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को विकास कर्ता के रूप में चयनित भी किया जा चुका है. इस एयरपोर्ट को भारत सरकार की हाई स्पीड रेल लाइन से भी जोड़े जाने की योजना है, जो दिल्ली से होते हुए नोएडा, जेवर, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी तक पहुंचेगी. हाई स्पीड रेल की कुल लंबाई 816 किलोमीटर है जो औसतन करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. 2023 में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत किए जाने का लक्ष्य रखा गया है.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

मई में गृह मंत्रालय से मिली थी सुरक्षा मंजूरी
एयरपोर्ट के निर्माण का ठेका ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को दिया गया है. इसे इस साल मई में जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी प्राप्त हुई थी.

फिल्म सिटी से एयरपोर्ट तक चलेगी पॉड टैक्सी
नोएडा स्थित फिल्म सिटी से जेवर एयरपोर्ट के बीच पॉड टैक्सी चलाई जाएगी. यह देश की पहली पॉड टैक्सी होगी. बता दें कि पॉड टैक्सी 4 से 6 सीटर ऑटोमेटिक गाड़ी है, जिसे बिना ड्राइवर और कंडक्टर के चलाया जाता है. पॉड टैक्सी को मेट्रो के मुकाबले ज्यादा किफायती माना जाता है, साथ ही इसमें दुर्घटना की संभावना भी नहीं के बराबर होती है. प्रदूषण के एंगल से भी ये सही है, क्योंकि ये बैटरी से चलती है. फिल्म सिटी से जेवर एयरपोर्ट तक चलने वाली पॉड टैक्सी का यह कॉरिडोर सेक्टरों को भी जोड़ेगा. इस कॉरिडोर का डीपीआर तैयार हो गया है, जिसकी लंबाई 14.6 किलोमीटर है. इस प्रोजेक्ट पर 862 करोड़ रुपये खर्च होंगे. डबल ट्रैक वाली पॉड टैक्सी के कॉरिडोर को पूरा करने में एक वर्ष का समय लगेगा. देश की पहली पॉड टैक्सी नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच चलेगी.

इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कार्पोरेशन लिमिटेड ने नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी तक 14 किलोमीटर के बीच चलने वाली ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी के लिए फाइनल डीपीआर यमुना अथॉरिटी में पेश कर दिया है. इस डीपीआर को अब यीडा बोर्ड के सामने रखा जाएगा, वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसको सरकार को भेजा जाएगा. सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में काम आगे बढ़ेगा. यीडा के सेक्टर 21, 28, 29, 32 व 33 होते हुए नोएडा एयरपोर्ट से फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलेगी. इसका हर सेक्टर में स्टॉप निर्धारित किया गया है, ताकि दुनिया के किसी कोने से नोएडा एयरपोर्ट आने वाले लोग/ यात्री किसी भी सेक्टर में अपने हिसाब से उतर सके.

उत्तर प्रदेश विभाग के नागरिक उड्डयन विभाग में नोएडा में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के निर्माण के लिए 1334 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर लिया है. यह जमीन हवाईअड्डा परियोजना के लिए एनआईएएल को लीज पर दी जा रही है. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, ‘‘नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास के लिए कैबिनेट ने अधिग्रहित 1,334 हेक्टेयर भूमि पर स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
अनलॉक की शुरुआत होते ही बढ़े कोरोना केस, मौतों का आंकड़ा भी फिर 3 हजार पार

भारत में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए क्‍यों अहम हैं अगले 100 दिन?

अमेरिका ने MH-60R हेलीकॉप्टर की पहली खेप भारत को सौंपी

अमेरिका ने MH-60R हेलीकॉप्टर की पहली खेप भारत को सौंपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend