ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

UB India News by UB India News
July 14, 2021
in क्रिकेट, खास खबर, दुर्घटना
0
पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

1983 वर्ल्ड कप के हीरो रहे पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन हो गया है. दिल का दौरा पड़ने की वजह से पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा की जान चल गई है. यशपाल शर्मा ने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. यशपाल शर्मा 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के हिस्सा थे. यशपाल शर्मा का क्रिकेटर करियर बहुत ही शानदार रहा था. यशपाल शर्मा के निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. पूर्व क्रिकेट के चाहने वाले से यशपाल शर्मा के निधन पर दुख जता रहे हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन हो गया है. हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है. 11 अगस्त 1954 को पंजाब के लुधियाना में जन्मे यशपाल शर्मा ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. यशपाल शर्मा टीम इंडिया के सेलेक्टर भी रह चुके हैं. बता दें कि यशपाल शर्मा 1983 में विश्वविजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य भी थे.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

यशपाल शर्मा सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे. मॉर्निंग वॉक से लौटकर उन्होंने घर पर कहा था कि उन्हें थोड़ा अजीब लग रहा है. उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत भी की थी. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुबह 7.40 बजे उनका निधन हो गया.

करियर
बता दें कि यशपाल शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी थे. उन्होंने टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे दोनों खेले हैं. टीम इंडिया के लिए उन्होंने 37 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 1606 रन बना हैं. इसके साथ ही दो शतक और 9 अर्धशतक भी उनके नाम रहे हैं. टेस्ट मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 140 रन रहा है.
इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया के लिए 42 वनडे मुकाबले भी खेले हैं. वनडे में यशपाल शर्मा ने कुल 883 रन बनाए हैं. साथ ही वनडे क्रिकेट में यशपाल शर्मा के नाम 4 अर्धशतक भी हैं. यशपाल शर्मा वनडे में कोई शतक नहीं लगा पाए. उनका सर्वाधिक स्कोर एकदिवसीय क्रिकेट में 89 रन रहा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
आरजेडी शहाबुद्दीन परिवार की नाराजगी दूर करने में लगा है

आरजेडी शहाबुद्दीन परिवार की नाराजगी दूर करने में लगा है

ससमय मिले प्रश्नों का जवाबः विजय सिन्हा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend