ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजनीति की खूबसूरती है सत्ता के लिए नये हमसफर की तलास……….

UB India News by UB India News
July 6, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग
0

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इसे वतर्मान राजनीति की खूबसूरती कह लें या सत्ता के लिए गठबंधन के तैयार होते नये–नये समीकरण। सच्चाई यही है कि अंदरखाने कौन किस से मिलकर सत्ता की गणित को पुख्ता कर रहा है‚ यह कोई नहीं जानता। इस खास समय में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की मौजूदगी और राजद का 25वां स्थापना दिवस बिहार की राजनीति को क्या कोई नया मोड़़ दे जाएगा ॽ यह प्रश्न राजनीतिक गलियारों में समीचीन होता दिख रहा है। दरअसल‚ राजनीति का यह वह खास समय है‚ जहां नाराजगी सिर चढ़ कर बोल रही है। इस नाराजगी के तार ‘वीआईपी’ की नई चाल और ‘हम’ के नये तेवर के साथ दिख रहे हैं। एआईएमआईएम की राजनीति की नब्ज वैसे भी राजद सुप्रीमो के राजनीतिक समीकरण को काटती दिखती है। ऐसे में पदों की दौड़़ को कोई सियासी रास्ता मिल जाये‚ यह राजद सुप्रीमो की राजनीति का नया प्रयोजन बन सकता है। यही वजह भी है कि सत्ताधारी दल के कई शीर्ष नेता राजद सुप्रीमो के जेल से बाहर आने की राह बंद करने की गुहार लगाते दिख रहे थे। और तब कहीं–न–कहीं राजद सुप्रीमो की रणनीति को तेजप्रताप यादव रास्ता देते ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी से मुलाकात भी कर रहे थे। वैसे भी देंखे तो ‘वीआईपी’ व ‘ हम’ को राजद की राजनीति को करीब से देखने का मौका मिला है। ‘हम’ व ‘वीआईपी’ की छटपटाहट खास कर जिस डि़प्टी सीएम के पद को ले कर है‚ उसका स्पेश क्या राजद निकाल सकता हैॽ उनकी यह मंशा एनड़ीए में पूरी तो नहीं हो पाई। साथ ही राजद उस स्पेश की भी राजनीति कर सकता है‚ जहां एनड़ीए के अगडे वोटरों को लगने लगा है कि एनड़ीए में उनकी मंशा को आकाश नहीं मिल पा रहा है। लेकिन राजद के सामने यह भी यक्ष प्रश्न है कि यह राजद की राजनीति ही है‚ जिसकी वजह से कांग्रेस के परंपरागत सवर्ण मत ने गत कई दशकों से एनड़ीए की राजनीति को आवाज दी है। ऐसे में क्या राजद अपनी राजनीति की धार को कोई नई दिशा दे सकता है ॽ खासकर उस अंदाज में कि अगड़े़ की पार्टी कही जाने वाली भाजपा के रणनीतिकारों ने पिछड़े़ की राजनीति को साध कर सत्ता की राजनीति को कई रूप देने में सफलता पाई है। उस राजनीति के बरक्स पिछड़़ों की पार्टी कहा जाने वाला राष्ट्रीय जनता दल अगड़़ों की राजनीति को साध कर सत्ता के नये समीकरण गढ़ पायेगा ॽ खास कर तब‚ जब ९० के दशक में पिछड़े़ की राजनीति करने वाले राजद सुप्रीमो को पता है कि उनकी राजनीति को धार देने वाले पिछड़ी जातियों के कई नामवर एनड़ीए की राजनीति के सिरमौर बने हुए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
कोरोना से बेपरवाह नेता एक दिन में किये तीन बड़े आयोजन

कोरोना से बेपरवाह नेता एक दिन में किये तीन बड़े आयोजन

कोरोना की दूसरी लहर के लिए पूरी तरह से मोदी जिम्मेदार- राहुल गांधी

मित्रों वाला राफेल है, सवाल करो तो जेल है, मोदी सरकार...', राहुल गांधी का तीखा वार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend