ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोजपा में जारी उठापटक के बीच गुजरात पहुंचे चिराग पासवान, अटकलें तेज

UB India News by UB India News
June 29, 2021
in खास खबर, लोजपा
0
लोजपा में जारी उठापटक के बीच गुजरात पहुंचे चिराग पासवान, अटकलें तेज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अटकलें हैं कि चिराग पासवान एक वरिष्ठ भाजपा नेता से मुलाकात करने अहमदाबाद आए हैं. लेकिन लोजपा नेता ने कहा कि वह निजी दौरे पर अहमदाबाद आए हैं.

अहमदाबाद: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में जारी उठापटक के बीच पार्टी के नेता चिराग पासवान सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे. इसे उन्होंने शहर का निजी दौरा करार दिया.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

सोमवार सुबह अहमदाबाद एयरपोर्ट से चिराग पासवान बीजेपी नेता के एसजी हाइवे स्थित दफ्तर पहुंचे. यहां उनकी लंबी बातचीत चली. इस मुलाकात के बाद ये भी चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या चिराग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.

चिराग पासवान ने इशारों-इशारों में भले तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई बताया हो, लेकिन अहमदाबाद में इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें फिर तेज हो गई हैं क्योंकि चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी नेता से मुलाकात की है.

गौरतलब है कि अपनी ही पार्टी में चुनौतियों का सामना कर रहे लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा था कि भाजपा के साथ उनके संबंध ‘एकतरफा’ नहीं रह सकते हैं और यदि उन्हें घेरने का प्रयास जारी रहा तो वह अपने भविष्य के राजनीतिक कदमों को लेकर सभी संभावनाओं पर विचार करेंगे.

चिराग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता रामविलास पासवान और वह हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के साथ ‘चट्टान’ की तरह खड़े रहे, लेकिन जब इन ‘कठिन’ समय के दौरान उनके हस्तक्षेप की उम्मीद थी, तो भाजपा साथ नहीं थी.

चिराग ने यह भी कहा था कि उनका मोदी में विश्वास कायम है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन अगर आपको घेरा जाता है, धकेला जाता है और कोई फैसला लेने के लिए मजबूर किया जाता है, तो पार्टी सभी संभावनाओं पर विचार करेगी … लोजपा को अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में इस आधार पर निर्णय लेना होगा कि कौन उसके साथ खड़ा था और कौन नहीं.’

यह पूछे जाने पर कि क्या मौजूदा संकट के दौरान भाजपा ने उनसे संपर्क किया था, उन्होंने कहा कि भगवा दल का चुप रहना ‘उचित’ नहीं था, जबकि जद (यू) लोजपा में विभाजन के लिए ‘काम कर रही थी.’ चिराग ने कहा, ‘मुझे उम्मीद थी कि वे (भाजपा) मध्यस्थता करेंगे और चीजों को सुलझाने का प्रयास करेंगे. उनकी चुप्पी निश्चित रूप से आहत करती है.’

भाजपा ने कहा है कि लोजपा का संकट क्षेत्रीय पार्टी का आंतरिक मामला है.

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चिराग पासवान और चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच में पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर रार बढ़ गई है. एक ओर जहां चाचा ने पार्टी में कुछ सांसदो को तोड़ कर अपनी तरफ कर लिया है और चिराग पासवान को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया है. चिराग पासवान इसे पार्टी के साथ धोखा बता रहे हैं.

पार्टी ने पांच असंतुष्ट पार्टी सांसदों को निष्कासित कर दिया, वहीं उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले गुट ने चिराग को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया. पारस पार्टी संस्थापक दिवंगत राम विलास पासवान के सबसे छोटे भाई हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
क्या खत्‍म होगी पंजाब में कांग्रेस की मुसीबत ? अमरिंदर सिंह से तल्‍खी के बीच आज सिद्धू  राहुल, प्रियंका से करेंगे मुलाकात

क्या खत्‍म होगी पंजाब में कांग्रेस की मुसीबत ? अमरिंदर सिंह से तल्‍खी के बीच आज सिद्धू राहुल, प्रियंका से करेंगे मुलाकात

NIA करेगी जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

NIA करेगी जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend