ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ट्विटर के शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफा; नए IT नियमों के तहत हुई थी नियुक्ति

UB India News by UB India News
June 27, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
Twitter को भारत सरकार से टकराव पड़ रहा महंगा, 25 फीसदी से ज्यादा टूटा शेयर तो इधर Twitter India के MD को गाजियाबाद पुलिस का नोटिस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के भारत में नियुक्त किए गए के अंतरिम शिकायत अधिकारी (Interim Grievance Officer) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. नये आईटी नियमों (New IT Rules) के तहत भारतीय यूजर्स की शिकायतों पर कार्रवाई के लिए प्रमुख सोशल मीडिया कंपनियों में शिकायत अधिकारी की नियुक्ति जरूरी है. एक सूत्र ने बताया कि हाल ही में भारत में Twitter की ओर से नियुक्त किए गए अंतरिम शिकायत अधिकारी धर्मेंद्र चतुर ने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Twitter ने साधी चु्प्पी

सोशल मीडिया कंपनी की वेबसाइट पर अब चतुर का नाम नहीं दिख रहा है. IT Rules 2021 (Guidelines for Arbitrators and Digital Media Code of Conduct) नियमावली 2021 के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपनी वेबसाइट पर उक्त आधिकारी का नाम और सम्पर्क के पते देना जरूरी है. ट्विटर ने घटनाक्रम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. चतुर ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब नये सोशल मीडिया नियमों को लेकर Twitter और सरकार के बीच टकराव है.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

ट्विटर पर हो चुकी है कार्रवाई

रकार ने ट्विटर पर जानबूझकर इन नये नियमों का पालन न करने का आरोप लगाया है और उसकी आलोचना की है. नये नियम 25 मई से लागू हो गए हैं. ट्विटर ने अतिरिक्त समय समाप्त होने के बाद भी जरूरी अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की जिसके साथ उसने भारत में Intermediary Digital Forums को ‘संरक्षण के प्रावधान’ के जरिए मिलने वाली छूट का अधिकार खो दिया है.

सरकार की कार्रवाई के बाद हुई थी नियुक्ति

नये नियमों के तहत ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सएप (WhatsApp) जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अतिरिक्त उपाय करने की जरूरत होगी. इसमें भारत में चीफ कंप्लायंस अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति आदि शामिल हैं. ट्विटर ने पांच जून को सरकार द्वारा जारी अंतिम नोटिस के जवाब में कहा था कि वह नये नियमों का पालन करना चाहती है और जल्द ही मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति का ब्यौरा शेयर करेगी.

फिर हो सकती है कार्रवाई

इस बीच Twitter ने चतुर को भारत के लिए अंतरिम शिकायत अधिकारी नियुक्त किया था. अब ट्युटर की वेबसाइट पर भारत के लिए शिकायत समाधान अधिकारी के नाम की जगह Correspondence के लिए अमेरिका का एक पता और ई-मेल दिया गया है. सरकारी अधिकारियों के अनुसार ट्विटर नए नियमों का अनुपालन न करने के कारण मध्यस्थ को मिलने वाले legal protection खो चुकी है और अब उसे किसी भी कंटेंट के लिए जवाबदेह ठहराते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
मोदी कैबिनेट का विस्तार की चर्चा तेज,जुलाई के पहले हफ्ते में हो सकता मंत्रिमंडल का विस्तार

मोदी कैबिनेट का विस्तार की चर्चा तेज,जुलाई के पहले हफ्ते में हो सकता मंत्रिमंडल का विस्तार

कोविड वैक्सीनेशन के बारे में अच्छी खबर  जम्मू-कश्मीर से ………

भारत ने बनाया वैक्सीनेशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमेरिका को भी कर दिया पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend