ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुछ यूँ होगा उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली का सबब

UB India News by UB India News
June 24, 2021
in महिला युग, विशेष रिपोर्ट
0
कुछ यूँ होगा उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली का सबब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारा देश ‘2030 के भारत’ (#SDG2030, #SustainableDevelopmentGoals2030) की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सभी 17 लक्ष्यों को हासिल किया जाना तय है। दरअसल इन लक्ष्यों के अंतर्गत ऐसे विषयों का समागम किया गया है, जिनकी कमी लिए हमारा देश लम्बे समय से गुजर-बसर कर रहा है। इन महत्वपूर्ण विषयों में से एक है उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली, जो कहीं न कहीं हमारे स्वस्थ जीवन को लेकर बेहद महत्वपूर्ण लक्ष्य है। भारत सरकार की इस बेमिसाल पहल का सबब यह है कि जनता का सहयोग इसमें प्रखर है। सिर्फ और सिर्फ सरकार द्वारा की जाने वाली तमाम कोशिशें तब तक निरर्थक हैं, जब तक जनता इसमें मजबूती से सहयोग न करे। इसलिए इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को सख्त नियम तथा कानून बनाने होंगे और साथ ही इनका सख्ती से पालन भी करना होगा।

राजनितिक विश्लेषक अतुल मलिकराम कहते हैं कि यह लक्ष्य सीधे तौर पर आज के समय में चल रहे विकट संकट का बखान करता है। समूचा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। आज तकनीकी और प्रौद्योगिकी की असीमित तरक्की भी इस पर पूरी तरह काबू नहीं पा सकी है। पूरी तरह तकनीकी पर निर्भर होने के बजाए इस संकट काल में यदि कोई सबसे बड़ा हथियार है, तो वह है हमारा मनोबल। हमारा मस्तिष्क इतना शक्तिशाली है कि यह चाहे तो हमारे शरीर को किसी विशेष बीमारी से ग्रसित भी कर सकता है, और यह चाहे तो गंभीर से गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म भी कर सकता है। यदि इसे मरहम के रूप में उपयोग किया जाए, तो 2030 से पहले ही उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इसलिए धन से न सही, मन से जरूर लोगों के लिए कार्य करें, उनका मनोबल बढ़ाएं और सकारात्मकता फैलाएं। अधिक से अधिक समय अपनों के साथ व्यतीत करें और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

जो व्यक्ति उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेता है, वास्तव में वह अमीर तथा समृद्ध होता है। अच्छा स्वास्थ्य न सिर्फ जीने के लिए जरुरी है, बल्कि यह आर्थिक वृद्धि तथा सम्पन्नता को भी बल देता है, जो खुशहाल जीवन का परिणाम है। सभी के लिए उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, निरापद, असरदार, उत्तम और किफायती दवाएँ तथा टीके उपलब्ध कराना आदि स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए हम सभी का सहयोग इसे सार्थक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें, अपनी बारी आने पर जरुरी दवाएं तथा टीकें जरूर लें। हानिकारक रसायनों के उपयोग को कम करने में योगदान दें, जिससे कि वातावरण सुरक्षित रहे। अपने-अपने स्तर पर प्रदुषण को कम करने में सहयोग दें। वाहनों का कम से कम उपयोग करके साइकलिंग को बढ़ावा दें। योग तथा व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सात्विक भोजन अपनाएं। देश से कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए उचित समाधान निकाले जाएं। जगह-जगह पर स्वास्थ्य संबंधी बूथ बनाए जाएं, जहाँ से व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें। एक निश्चित समय अंतराल के दौरान उचित जाँचें आदि कराने का प्रावधान हो। आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को कम शुल्क या निःशुल्क इलाज तथा उचित दवाइयाँ प्राप्त हों। बेहतर चिकित्सा को लेकर देश के हर कोने में ठोस नियम बनाएं जाएं। तब जाकर देश का हर नागरिक उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली से फलीभूत हो सकेगा और हमारा भारत तब जाकर बन सकेगा स्वस्थ भारत।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

Next Post
रिलायंस 5G सेवा शुरू करने के लिए तैयार, Google और JIO टीम ने डेवलप किया ‘Jio Phone Next’ स्मार्टफोन

रिलायंस 5G सेवा शुरू करने के लिए तैयार, Google और JIO टीम ने डेवलप किया ‘Jio Phone Next’ स्मार्टफोन

सीबीएसई ने बनाया रिजल्ट की गणना के लिए पोर्टल

10 दिन में सभी बोर्ड 12वीं की मूल्यांकन नीति बताएं, 31 जुलाई तक घोषित करें नतीजे:सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend