ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोनाकाल में पटना के श्मशान घाटों पर 50 दिनों के अंदर जले 6000 से अधिक शव

UB India News by UB India News
May 25, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
राजधानी के सरकारी अस्पतालों में कोरोना से 25 मरे ,24 घंटे में 15853 नये मामले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना के दूसरे लहर ने बिहार को भी चपेट में ले लिया. वर्तमान हालत थोड़ी राहत देने वाली है लेकिन मौत के आंकड़े आज भी सतर्क कर रहे हैं. एक तरफ जहां कोरोना के नये मरीजों की संख्या में जहां रिकॉर्ड कमी आई है वहीं राजधानी पटना में अप्रैल से अधिक मौतें मई महीने में हुई. सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पटना एम्स में अप्रैल से दोगुना मौतें मई महीने के 22 दिनों में हुई. वहीं पटना के श्मशान घाटों पर कोरोनाकाल के 50 दिनों में 6000 से अधिक शव जलाए गए, जिसमें कोविड और नॉन कोविड दोनों तरह के शव शामिल हैं.

कोरोना के दूसरे लहर में मौत के आंकड़े बेहद भयावह हैं.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना के पांच श्मशान घाटों पर पिछले 50 दिनों के अंदर 6,088 शव जलाए गए. जिसमें 2841 कोविड मरीजों के शव तो इससे भी अधिक सामान्य शव शामिल थे. पटना के 5 घाटों के अलावा बाहर जलाने वाले शव और कब्रिस्तान में दफनाने वाले शवों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. पटना के सभी घाटों पर अब जलाने की सुविधा मिलने के कारण अब केवल बांस घाट पर भीड़ नहीं जुटाकर अन्य श्मशान घाटों पर भी लोग शवों को ले जा रहे हैं.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

पटना के बांस घाट पर मार्च महीने से ही शवों की कतार लगनी शुरु हो गई थी. मार्च महीने में केवल इसी घाट पर कोविड शव जलाए जा रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उस महीने 217 कोविड शवों को तो 12 नॉन कोविड यानी सामान्य शवों को जलाया गया था. अप्रैल के आंकड़ो में यह उछाल चार गुणा से अधिक हो गया और दाह संस्कार किए जाने वाले शवों की संख्या 1464 हो गई जिसमें 939 कोविड शव और 525 सामान्य शव थे. वहीं मई महीने में 704 कोविड शव जलाए गए और 127 सामान्य शवों का भी दाह संस्कार किया गया.

पटना के गुलाबी घाट पर अप्रैल में 441 कोविड शव व 1029 नॉन कोविड शव जलाए गए. वहीं मई महीने में 516 कोविड शव और 542 नॉन कोविड शवों का दाह संस्कार किया गया. यहां मार्च महीने में कोविड शव नहीं जले लेकिन 504 सामान्य शव जलाए गए. इसके अलावा तीन अन्य घाटों पर भी कई शवों को जलाया गया. बांस घाट, खाजेकलां घाट और गुलाबी घाट पर 28 अप्रैल को एक दिन में 240 कोविड शव जलाए गए थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
बिहार में एक बार फिर बढ़ा लॉकडाउन, राज्य में 1 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियां, CM नीतीश ने किया ऐलान

बिहार में एक बार फिर बढ़ा लॉकडाउन, राज्य में 1 जून तक जारी रहेंगी पाबंदियां, CM नीतीश ने किया ऐलान

क्या भारत में दो दिन बाद फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया कंपनियां काम करना बंद कर देंगी?

क्या भारत में दो दिन बाद फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया कंपनियां काम करना बंद कर देंगी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend