ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना को लेकर एक्शन में आए PM मोदी, जिलाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

UB India News by UB India News
May 16, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
लॉकडाउन का इस्तेमाल “अंतिम विकल्प” के रूप में होना चाहिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में महामारी कोरोनावायरस का प्रकोप जारी है. इसे वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) के साथ बैठक करेंगे. इन जिलाधिकारियों के साथ पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए बातचीत करेंगे. जानकारी के मुताबिक, राज्यों के हिसाब से ज़िलाधिकारियों के अलग-अलग ग्रुप बनाये गए हैं. इस व्यवस्था के तहत ही प्रधानमंत्री अलग-अलग ग्रुप में जिलाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे. सबसे पहले 20 मई को देश के 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री इस संवाद की शुरुआत करेंगे.

देशभर के विभिन्न राज्यों के कोरोना से ज्यादा प्रभावित जिलों को समूहों में बांटा गया है. पीएम मोदी अलग-अलग दिन एक-एक समूह से बात करेंगे. इसकी शुरुआत 20 मई को 10 राज्यों के 54 जिलों के डीएम के साथ बातचीत से होगी. पहले दौर की मीटिंग में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, केरल और हरियाणा के जिलाधिकारी शामिल होंगे.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के जिलाधिकारी शामिल होंगे. कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के 9, उत्तर प्रदेश के 4, राजस्थान के पांच, ओडिशा के 3 जिले जबकि पुडुचेरी के 1 जिले के ताजा हालात पर चर्चा होगी.

कोविड-19 इंडिया ऑर्ग के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कुल 3 लाख 62 हजार 389 नए मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि देश में कोविड-19 (Covid-19) से मौत के मामले चार हजार से ऊपर ही बने हुए हैं. बुधवार को भी देश (India) में 4 हजार 127 मरीजों ने कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाई है. अच्छी खबर रही कि 3 लाख 51 हजार 740 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए. वहीं, राजधानी दिल्ली में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

महाराष्ट्र में फिर 40 हजार पार संक्रमण के नए केस

बीते शनिवार और रविवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा थे. इसके बाद आंकड़ा सोमवार को कम होकर 37 हजार के करीब पहुंचा. बीते बुधवार को एक बार फिर राज्य में 46 हजार 761 मामले दर्ज किए गए हैं. नए आंकड़ों को मिलाकर राज्य में कुल मरीजों की संख्या 52 लाख 26 हजार 710 पर पहुंच गई है. वहीं, 816 नई मौतों के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 78 हजार को पार कर गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
ब्लैक फंगस ने दी बिहार में दस्तक, पटना में मिले पांच मरीज

ब्लैक फंगस ने दी बिहार में दस्तक, पटना में मिले पांच मरीज

सरकार मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन को भी गैस सब्सिडी मॉडल का रूप दे:मोदी

व्यावसायिक और औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने कर्मियों को दें बीमा का कवच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend