ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिराग पासवान ने जमुई में ऑक्सीजन प्लांट के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र, CM नीतीश से की यह मांग

UB India News by UB India News
April 27, 2021
in पटना, लोजपा
0
चिराग पासवान ने जमुई में ऑक्सीजन प्लांट के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र, CM नीतीश से की यह मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जमुई में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग की है. इसके साथ ही लोजपा सांसद ने सदर अस्पताल में लाए गए चार वेंटीलेटर के लिए ऑपरेटर और तकनीशियन को बहाल करने की भी मांग की है. चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक पूरे देश में 551 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं. बिहार में 15 जिलों में भी नए ऑक्सीजन के प्लांट लगाए जाएंगे. जमुई में भी ऑक्सीजन की कमी की शिकायत आ रही है जिस कारण वहां भी एक ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित किया जाए.

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जमुई के लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु ना हो इस महामारी के समय उनके संसदीय क्षेत्र में भी ऑक्सीजन का प्लांट स्थापित किया जाए. वहीं दूसरी तरफ जमुई सांसद चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा है जिसमें वह अपने संसदीय क्षेत्र जमुई जिला के सदर अस्पताल में मिले पीएम केअर्स फंड के द्वारा चार वेंटिलेटर की सुविधा लोगों को नहीं मिलने से क्षोभ व्यक्त किया है.

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि जमुई को मिले चार वेंटिलेटर को ऑपरेट करने के लिए तकनीशियन की कमी को दूर किया जाए. चिराग पासवान ने जमुई के में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिलने के बारे में पत्र में यह भी जिक्र किया है कि स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

बता दें कि जमुई जिले में हर दिन कोरोना के दर्जनों नए मरीज मिल रहे हैं. जिले में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 11 सौ के पार है. हाल के दिनों में कई कोरोना के कारण कई लोगो की मौत भी हो चुकी है. कोरोना मरीजों को जान की जान बचाने के लिए पिछले साल ही पीएम केयर्स फंड से जिले को 4 वेंटिलेटर मिले थे, लेकिन वेंटिलेटर इंस्टॉल होने के बाद भी तकनीशियन के अभाव में इसकी सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
डॉक्टर नहीं वार्ड ब्वॉय चला रहे हॉस्पिटल- पप्पू यादव

डॉक्टर नहीं वार्ड ब्वॉय चला रहे हॉस्पिटल- पप्पू यादव

खुद लॉकड़ाउन करे जनताः स्पीकर

खुद लॉकड़ाउन करे जनताः स्पीकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend