ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

72 घंटे में 12 आतंकियों का सफाया, 24 घंटे में सेना के जवान की हत्या का बदला

UB India News by UB India News
April 13, 2021
in Lokshbha2024, जम्मू कश्मीर
0
जम्मू-कश्मीर के त्राल और शोपियां में एनकाउंटर, 5 आतंकवादी ढेर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेजी से चल रहा है और 72 घंटे के अंदर सुरक्षाबलों ने घाटी के 12 आतंकवादियों का सफाया कर दिया है। इतना ही नहीं, जिन आतंकवादियों ने शनिवार को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हत्या की थी उनका भी खात्मा कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के अंदर सेना की जवान की हत्या का बदला ले लिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने यह तमाम जानकारी दी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के अनुसार आतंकवादियों के विरुद्ध सुरक्षाबलों ने बिजबेहारा में जो ऑपरेशन चलाया हुआ था वह समाप्त हो चुका है, उन्होंने बताया कि 72 घंटे में अलग अलग जगहों पर आतंकवादियों के खिलाफ किए गए ऑपरेशन में 12 आतंकवादियों का खात्मा हुआ है, 7 आतंकवादी त्राल और सोपियां मारे गए हैं, आतंकी संगठन अल बद्र के 3 आतंकवादी हरीपोरा में मारे गए हैं और अब बिजबेहारा में लश्कर के 2 आतंकवादियों का खात्मा किया गया है।

RELATED POSTS

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बिजबेहरा इलाके के सेमथान में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया जिसके बाद शनिवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ देर रात तक चलती रही और सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को फरार होने से रोकने के लिए इलाके में कड़ी घेराबंदी की।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ रविवार सुबह फिर शुरू हो गई और इसमें दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभियान अभी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी शुक्रवार को बिजबेहरा इलाके के गोरीवन में हवलदार मोहम्मद सलीम अखून की उनके घर के बाहर हत्या करने की घटना में शामिल थे। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा, ‘‘बिजबेहरा मुठभेड़ में सेना के जवान की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादी दो दिन के भीतर मारे गए।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर जाकिर गनई को एनकाउंटर में किया ढेर…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को...

हथियार तस्करी मामले में हरियाणा से बिहार तक एनआईए की छापेमारी…………

सुबह-सुबह NIA का बड़ा एक्शन, कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर छापामारी

by UB India News
May 26, 2026
0

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी कश्मीर के खिलाफ कश्मीर में बड़ा अभियान चलाते हुए मध्य और दक्षिण...

सेना की फाइनल स्ट्राइक में जैश का पूरा खेल खत्म………………

सेना की फाइनल स्ट्राइक में जैश का पूरा खेल खत्म………………

by UB India News
February 24, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के जम्मू मंडल में पिछले तीन वर्षों से सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक खतरनाक मॉड्यूल को भारतीय सेना...

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल

by UB India News
January 28, 2026
0

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित ऐतिहासिक लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। यहां...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट का आधा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, अब घर से ही काम करेंगे जज

सुप्रीम कोर्ट का आधा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, अब घर से ही काम करेंगे जज

महाराष्ट्र में कोरोना ‘बम फटा’, 63294 नए केस मिले, 14 अप्रैल के बाद होगा लॉकडाउन पर फैसला

महाराष्ट्र में कोरोना 'बम फटा', 63294 नए केस मिले, 14 अप्रैल के बाद होगा लॉकडाउन पर फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend