ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री मोदी आज से बांग्लादेश दौरे पर, बंगाल चुनाव से लेकर कूटनीति तक…समझिए दौरे के मायने

UB India News by UB India News
March 26, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर, संपादकीय
0
प्रधानमंत्री मोदी आज से बांग्लादेश दौरे पर, बंगाल चुनाव से लेकर कूटनीति तक…समझिए दौरे के मायने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल में शनिवार को होने जा रहे पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के न्योते पर नरेंद्र मोदी दो दिन (26 और 27 मार्च) की बांग्लादेश यात्रा पर जा रहे हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ढाका में बापू बंगबंधु डिजिटल वीडियो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. वह बांग्लादेश के विदेश मंत्री से भी मुलाकात करेंगे और राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे. हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी के इस दौरे के राजनीतिक मायने लगाए जा रहे हैं.

पीएम मोदी की यात्रा के राजनीतिक मायने

RELATED POSTS

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में विधानसभा की 30 सीटों पर मतदान होगा. ऐसे में पीएम मोदी कोरोना काल में अपने पहले विदेश दौरे पर होंगे, वो भी बंगाल से सटे बांग्लादेश में. पीएम नरेंद्र मोदी अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान वहां अनुसूचित जाति समूह मतुआ समुदाय के संस्थापक हरिचांद ठाकुर की जन्मस्थली जाएंगे. शनिवार को वह मतुआ समुदाय के लोगों से मिलेंगे. उनकी इस मुलाकात के राजनीतिक मायने से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय एक बड़ा वोट बैंक है.

पश्चिम बंगाल की कम से कम छह संसदीय सीटों में इनकी उपस्थिति है और 70 विधानसभा सीटों पर असर रखता है. मसलन, प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश में मतुआ समुदाय से मुलाकात एक चुनावी रणनीति मानी जा सकती है. मातुआ समुदाय की जड़े बांग्लादेश से जुड़ी हुई हैं. विभाजन के दौरान ये बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल में चले आए, खासकर 2001-02 में खालिदा जिया की सरकार के समय में हिंदू-विरोधी अभियानों के दौरान भी इनका स्थानांतरण हुआ. इस समुदाय के नेताओं के मुताबिक, इनकी आबादी तीन करोड़ है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक गिनती उपलब्ध नहीं है.

मोदी की यह यात्रा इन तीन वजहों से भी चर्चा में

हालांकि राजनीतिक मायनों को छोड़ें तो पीएम नरेंद्र मोदी की यह यात्रा तीन वजहों से चर्चा में है. पहली- मुजीब बोरशो, शेख मुजीबुर्रहमान की जन्म शताब्दी, दूसरी- भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल और तीसरी- बांग्लादेश की स्‍वतंत्रता के लिए हुए युद्ध के 50 साल के स्मरणोत्सव से संबंध रखती है. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्तालाप के अलावा, बांग्लादेश के राष्ट्रपति मौ. अब्दुल हामिद, बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए.के. अब्दुल मोमेन के साथ भेंट भी शामिल हैं.

497 दिनों बाद PM नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर

अहम बात यह भी है कि कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद यह प्रधानमंत्री की पहली विदेश यात्रा है. 497 दिनों के बाद नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने नवंबर 2019 में आखिरी दौरा ब्राजील का किया था. जबकि प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में अपना पिछला दौरा 2015 में किया था. पीएम मोदी के लिए पिछला साल 2020 ऐसा रहा, जब वह किसी विदेशी यात्रा पर नहीं गए. हालांकि कोरोना संकट के बीच इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ और कुछ अहम बहुपक्षीय सम्मेलनों में वर्चुअल समिट की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 26, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
राजद के नेतृत्व में विपक्ष का आज बिहार बंद, सड़कों पर उतरे समर्थक, कई मुख्य मार्गों को किया जाम

राजद के नेतृत्व में विपक्ष का आज बिहार बंद, सड़कों पर उतरे समर्थक, कई मुख्य मार्गों को किया जाम

बंगाल और असम में पहले चरण का प्रचार थमा, अगले चरण में सियासी शोर तेज

बंगाल और असम में पहले चरण का प्रचार थमा, अगले चरण में सियासी शोर तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend