ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य के सभी 149 आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जायेगा

UB India News by UB India News
February 19, 2021
in Lokshbha2024, कैरियर, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
राज्य के सभी 149 आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जायेगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य के सभी 149 आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जायेगा। इसके लिए प्रथम चरण में 60 आईटीआई को चयनित किया गया है। इस पूरे प्रोग्राम में टाटा टेक प्रथम चरण में ६० आईटीआई के साथ प्राइमरी पाटर्नर के रूप में भी कार्य करेगी‚ जिसको देश के बड़े़ उद्योगों सहित विश्व की भी नामचीन कंपनियों का सहयोग प्राप्त है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाये जाने के साथ ही एडवांस टेक्नोलॉजी में मशीन लनिग इंटरनेट ऑफ थिंग्स‚ ग्राफिक डिजाइन‚ रोबोटिक मेंटेनेंस‚ इले्ट्रिरकल इत्यादि की तकनीकों में मशीनें लाकर इंडस्ट्री के सहयोग से राज्य के आईटीआई को और उन्नत बनाया जायेगा।

यह जानकारी श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों ने एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में बृहस्पतिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी आईटीआई संस्थानों में ऑनलाइन ट्रेनिंग के साथ–साथ फिजिकल ट्रेनिंग भी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन आईटीआई भवनों का निर्माण अभी पूर्ण नहीं हुआ है‚ उन्हें जल्द पूर्ण करें और उनमें संस्थान को शिफ्ट करें। उन्होंने जरूरत के मुताबिक ट्रेनरों की संख्या भी बढाने का निर्देश दिया और कहा कि नई टेक्नोलॉजी सीखने से छात्रों को बेहतर रोजगार मिल सकेगा साथ ही उद्योगों का भी विकास होगा। श्रम संसाधन विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने बैठक में बताया कि सरकार इंडस्ट्री ४.० के तहत प्रथम चरण में राज्य के ६० आईटीआई को उन्नत बनाने का कार्य मार्च २०२२ तक पूरा कर लेगी। हर वर्ष इसमें १५ हजार बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। प्रदेश के युवा कौशल का विकास कर अपने लिए रोजगार और स्वरोजगार‚ देश और विदेश में असानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के युवाओं को विश्वस्तरीय सुविधा दिये जाने के लिए कौशल विकास केंद्रों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। बैठक में श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि राज्य के आईटीआई को उद्योगों के बदलते परिवेश को देखते हुए नई तकनीकों से लैस किया जायेगा‚ ताकि राज्य के युवा तकनीकी प्रशिक्षण के बाद सीधे उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। योजना के तहत प्रथम चरण में राज्य सरकार के ६० आईटीआई पर कुल २‚१८८ करोड रुपये की राशि व्यय की जायेगी। इनमें से ८८ प्रतिशत राशि टाटा टेक्नोलॉजी के द्वारा‚ जबकि राज्य सरकार द्वारा शेष १२ प्रतिशत राशि व्यय की जायेगी। हर आईटीआई में १००० स्क्वायर फिट जगह भी उपलब्ध करायी जायेगी। प्रत्येक आईटीआई में ३६–४८ करोड़़ रुपये के औसतन व्यय से उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जायेगा। इसे हब एंड स्पोक मॉडल के आधार पर स्थापित किया जायेगा और इन सात क्षेत्रों इले्ट्रिरक वाहन प्रशिक्षण‚ आईओटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन‚ मशीनिंग और विनिर्माण एडवाइजर‚ आर्क वेल्डिं़ग के साथ औद्योगिक रोबोटिक्स‚ आईटी और डिजाइन‚ सभी प्रकार की मरम्मत व रखरखाव तथा आधुनिक प्लम्बिंग में कार्य किया जायेगा। सैम्पल जॉब रोल पर ट्रेनिंग भी दी जायेगी‚ जिसमें इले्ट्रिरक वाहन प्रशिक्षण के अंतर्गत वाहन सर्विसिंग बैटरी रखरखाव‚ मोटर मरम्मत एवं उनकी पूरी देखभाल‚ आईओटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन के अंर्तगत होम ऑटोमेशन‚ रिमोट ऑपरेशन‚ मशीन ट्रैकिंग और डायग्नोस्टिक‚ मशीनिंग और विनिर्माण एडवाइजर के अंतर्गत एडवांस मशीन ऑपरेशन‚ एडवांस मशीन प्रोग्रामिंग‚ एडवांस मशीन रखरखाव‚ औद्योगिक रोबोटिक्स के अंतर्गत रोबोट इंस्टॉलेशन आदि शामिल हैं। ‚ फिक्सचर ट्रेनिंग‚ मैटीरियल हैंडलिंग और रोबोट मेंटेनेंस‚ आईटी और डिजाइन के अंतर्गत कैड मसौदा तैयार करना‚ कैड डिजाइनिंग‚ उत्पाद मॉडलिंग बनाना और अन्य घटक‚ सभी प्रकार की मरम्मत और रखरखाव के तहत ऑटो सर्विसिंग और रखरखाव‚ ऑटो डायग्नोेस्टिक‚ ऑटोमोटिव मरम्मत और आधुनिक प्लम्बिंग के अंतर्गत औद्योगिक प्लम्बिंग‚ पाइप लाइन रखरखाव और मरम्मत आदि।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

इस पूरे प्रोग्राम में टाटा टेक प्रथम चरण में ६० आईटीआई के साथ प्राइमरी पाटर्नर के रूप में भी कार्य करेगी‚ जिसको देश के बड़े़ उद्योगों सहित विश्व की भी नामचीन कंपनियों का सहयोग प्राप्त है। इसलिए प्रोजेक्ट में एक विश्वसनीयता और वृहत अनुभव का समावेश रहेगा। आईटीआई अपग्रेेडे़शन के तहत टाटा टेक सभी ग्लोबल औद्योगिक पाटर्नरों को एक साथ लायेगी। प्रोजेक्ट के लिए एक बेसलाइन अध्ययन तैयार करेगी और फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं उपलब्ध औद्योगिक परिवेश के आलोक में प्रचलित उद्योग को मूल्यांकन की आवश्यकता के अनुरूप तैयार करेगी। अध्ययन पूर्ण होने के बाद ले आउट ड्राईं तैयार किया जयेगा। टाटा टेक सभी आईटीआई में अपने पर्यवेक्षण में यह कार्य करायेगी तथा विभिन्न मशीनों का इन्स्टॉलेशन भी किया जायेगा। टाटा टेक सभी आईटीआई को ट्रेेनर के साथ सहयोग करेगी और नये अप्रग्रेड टूल्स मशीनरी एवं पाठ¬क्रम बनाने में भी सहायता देगी। प्रथम चरण के लिए चयनित आईटीआई को टाटा टेक १२० ट्रेनर भी अपने एवं पाटर्नर इंडस्ट्री के साथ मिलकर उपलब्ध करायेगी। टाटा टेक नोडल सेंटर पर २० प्रशिक्षित प्रशिक्षकों को भी स्थापित करेगी। इनके द्वारा विषय आधारित इंडस्ट्री एक्सपर्ट के माध्यम से नियमित एवं समयब) रूप से पयवेक्षण कराया जायेगा। जिन छात्रोंें को इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जायेगा‚ उन्हेंें रोजगार देने में चयनित पार्टनर इंडस्ट्री द्वारा प्राथमिकता दी जायेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
अवैध निकासी केस: लालू प्रसाद को मिलेगी जमानत या बढ़ेगा इंतजार, झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज

अवैध निकासी केस: लालू प्रसाद को मिलेगी जमानत या बढ़ेगा इंतजार, झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज

अंतरिक्ष में NASA की ऐतिहासिक छलांग, मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा ‘पर्सविरन्स’ रोवर

अंतरिक्ष में NASA की ऐतिहासिक छलांग, मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा 'पर्सविरन्स' रोवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend