ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पेट्रोल का स्वार्थी अर्थशास्त्र को ज्यादा महंगाई के लिए तैयार हो जाना चाहिए

UB India News by UB India News
February 19, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पेट्रोलियम
0
पेट्रोल का स्वार्थी अर्थशास्त्र को ज्यादा महंगाई के लिए तैयार हो जाना चाहिए

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पेट्रोल कीमतों के मामले में शतक लगा रहा है–यानी सौ रुपये लीटर के आसपास। उधर इस पर राजनीतिक बहस शुरू हो गयी है। केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों ने निशाना साधा है‚ तो प्रधानमंत्री मोदी ने इस स्थिति की जिम्मेदारी पूर्ववर्ती सरकारों पर डाल दी है। पीएम मोदी ने हाल में एक संबोधन में कहा कि देश अपनी तेल जरूरतों का ८५ फीसद से ज्यादा आयात करता है और गैस जरूरतों का भी ५३ प्रतिशत से ज्यादा आयात करता है। अगर वक्त रहते हालात पर ध्यान दिया गया होता‚ तो आज मध्यमवर्ग को पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का भार ना उठाना पड़ता। गन्ने से निकाले गए एथानोल को पेट्रोल के साथ मिलाकर इधन की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। वर्तमान में ८.५ फीसद पेट्रोल एथनॉल है‚ इस अनुपात को २०२५ तक बीस फीसद करने की योजना है। इस किस्म के लक्ष्य दूरगामी लक्ष्य हैं‚ जबकि उपभोक्ता की जेब अभी ही हल्की हुई जा रही है। पेट्रोल की कीमतों का अर्थशास्त्र यह है कि पेट्रोल की जो कीमत उपभोक्ता चुकाता है‚ उसका करीब ६० फीसदी तो सिर्फ कर ही होता है। उपभोक्ता द्वारा दिए जाने वाले सौ रु पये में से औसतन ३७ रु पये की कर वसूली केंद्र सरकार कर लेती और करीब २३ फीसद की कर वसूली राज्य सरकारें करती हैं। कर पूर्व पेट्रोल की कीमत तो ४० रु पये ही होती है। कुल मिलाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों का स्वार्थ यह है कि अपना खजाना भरा जाए। अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों अपनी जेब की चिंता छोड़ दें‚ तो सस्ता पेट्रोल वगैरह मिल सकता है। कोरोना के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारें संसाधनों के संकट से जूझ रही हैं। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी चाहे जितनी हो जाए तेल के भाव नीचे आने के आसार नहीं हैं। इसलिए अगर राजस्थान से आवाज उठती है कि पेट्रोल के भाव कम करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है‚ तो केंद्र सरकार के राजनीतिक प्रवक्ता सलाह दे डालते हैं कि राजस्थान की सरकार अपने करों को कम कर दे। इसलिए कुल मिलाकर पेट्रोल और संबंधित उत्पादों पर राजनीति तेज हो सकती है। पर महत्वपूर्ण मसला यह है कि पेट्रोल आदि के भाव अगर लगातार बढ़ते रहे‚ तो महंगाई का मामला गंभीर हो जाएगा‚ क्योंकि परिवहन लागत का तत्व तो हर वस्तु और सेवा में होता है। तो कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था को ज्यादा महंगाई के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
राज्य के सभी 149 आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जायेगा

राज्य के सभी 149 आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जायेगा

अवैध निकासी केस: लालू प्रसाद को मिलेगी जमानत या बढ़ेगा इंतजार, झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज

अवैध निकासी केस: लालू प्रसाद को मिलेगी जमानत या बढ़ेगा इंतजार, झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend