ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जब ये कानून लागू होंगे तब हिन्दुस्तान के किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिलेगा:राहुल गांधी

UB India News by UB India News
February 13, 2021
in Lokshbha2024, कृषि, खास खबर
0
जब ये कानून लागू होंगे तब हिन्दुस्तान के किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिलेगा:राहुल गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान दौरे के दूसरे दिन शनिवार दोपहर अजमेर के किशनगढ़ पहुंचे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता उनके साथ हवाई अड्डे पर मौजूद थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुरसुरा में लोकदेवता तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन किए. राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की.

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गांधी को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया. गांधी का शनिवार को अजमेर जिले के रूपनगढ़ में किसानों से संवाद कार्यक्रम है. वे बाद में नागौर में गोपाल गौशाला मकराना में किसान सभा को संबोधित करेंगे. उनका नागौर में गोपाल गौशाला मकराना में किसान सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

इस दौरान अजमेर के रूपनगढ़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए. राहुल गांधी ने कहा कि कृषि दुनिया का सबसे बड़ा व्यवसाय है. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे अपने उद्योगपति दोस्तों को दे देना चाहते हैं. राहुल ने कहा कि अगर ये कानून लागू हो गए तो रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारी सभी लोग बेरोजगार हो जाएंगे.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘ वे कहते हैं कि इन तीन कानूनों से भारत के किसानों को जबरदस्त फायदा है. लेकिन अजीब बात ये है किसान ही इस कानून का विरोध कर रहे है. कानून में है कि उद्योगपति कितना भी अनाज खरीद सकते हैं. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो मंडी कौन जाएगा और मंडी में व्यापारियों का क्या होगा?’ वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम के पल-पल का अपडेट अपने सोशल मीडिया पेज पर देते नजर आए.

राहुल गांधी अजमेर के बाद नागौर पहुंचे. वहां भी उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार को जमकर घेरा. इसके बाद नागौर के मकराना से ‘किसान महापंचायत’ को भी संबोधित किया. गौरतलब है कि राहुल गांधी दो दिन के राजस्थान दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान उन्होंने रूपनगढ़ में टैक्टर ट्रॉली से बने एक मंच से किसानों को संबोधित किया.

बता दें, राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीलीबंगा व पदमपुर में किसान महापंचायत को संबोधित किया था. रात्रिविश्राम गंगानगर में करने के बाद वह सुबह सूरतगढ़ से विशेष विमान से किशनगढ़ के लिए रवाना हुए.

नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं किसानों से बात करना चाहता हूं, किस चीज के बारे में बात करना चाहते हैं. जब तक आप ये कानून वापस नहीं लेंगे तब तक ​हिन्दुस्तान का एक किसान आप से बात नहीं करेगा: अजमेर में किसान ट्रैक्टर रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी

जब ये कानून लागू होंगे तब हिन्दुस्तान के किसी भी युवा को रोजगार नहीं मिलेगा. नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं विकल्प दे रहा हूं, हां विकल्प दे रहे हैं और वो तीन विकल्प हैं भूख, बेरोजगारी और आत्महत्या: राहुल गांधी

कृषि सबसे बड़ा व्यवसाय है. यह 40 करोड़ लोगों का व्यवसाय है. नरेंद्र मोदी जी चाहते हैं यह उनके दो मित्रों के हवाले हो जाए. अगर नरेंद्र मोदी के ये कानून लागू हो गए तो सिर्फ किसान को ही नुकसान नहीं होगा बल्कि सभी को होगा: अजमेर की किसान ट्रैक्टर रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन बिल 2021 लोकसभा से पास

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन बिल 2021 लोकसभा से पास

एक अधिकारी की गलती के लिए सब पर दाग न लगायेंः प्रत्यय

एक अधिकारी की गलती के लिए सब पर दाग न लगायेंः प्रत्यय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend