ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एचडीएफसी लाइफ की नयी पेशकश – क्लिक 2 प्रोटेक्ट लाइफ

•ग्राहकों के बदलते जीवन की जरूरतों को पूरा करने वाली अद्वितीय विशेषताओं वाला एक टर्म प्लान •इन्कम प्लस ऑप्शन 60 वर्ष की आयु से लाइफ कवर के साथ-साथ नियमित आय प्रदान करता है

UB India News by UB India News
February 1, 2021
in स्वास्थ
0
एचडीएफसी लाइफ की नयी पेशकश – क्लिक 2 प्रोटेक्ट लाइफ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के प्रमुख जीवन बीमाकर्ताओं में से एक, एचडीएफसी लाइफ, ने अपना नया फ्लैगशिप टर्म प्रॉडक्ट क्लिक 2 प्रोटेक्ट लाइफ लॉन्च किया है। यह नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल टर्म प्लान किसी व्यक्ति के जीवन के विभिन्न चरणों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
चल रही वैश्विक महामारी ने एक प्रॉडक्ट केटेगरी के रूप में जीवन बीमा के प्रति व्यक्तियों के दृष्टिकोण में बदलाव लाया है। टर्म इंश्योरेंस हर वित्तीय योजना का एक महत्वपूर्ण घटक बन गया है।

एचडीएफसी लाइफ के क्लिक 2 प्रोटेक्ट लाइफ में तीन मुख्य ऑप्शन हैं:
1. जीवन और गंभीर बीमारी ऑटो-बैलेंस: एक स्मार्ट कवर जो बढ़ती उम्र के साथ होने वाली गंभीर बीमारी (सीआई) और मृत्यु से ऑटो बैलेंस लाइफ सुरक्षा और सीआई कवर प्रदान करता है। इस ऑप्शन में, प्रत्येक पॉलिसी एनिवर्सरी पर गंभीर बीमारी कवर आनुपातिक रूप से बढ़ जाता है, जबकि जीवन कवर कम हो जाता है। इसके अलावा, सूचीबद्ध 36 सीआई स्थितियों में से किसी के होने पर, न केवल एश्योर्ड बढ़ी हुई सीआई राशि का भुगतान किया जाता है, बल्कि भविष्य के सभी प्रीमियमों को भी माफ कर दिया जाता है और लाइफ कवर जारी रहता है।
पॉलिसी की शुरुआत में, एश्योर्ड मूल बीमा राशि 80:20 अनुपात में लाइफ कवर और गंभीर बीमारी कवर के बीच विभाजित होती है। संपूर्ण पॉलिसी में कुल एश्योर्ड मूल राशि जो थी, वही बनी रहती है।
इस योजना के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि प्रत्येक पॉलिसी एनिवर्सरी पर बढ़ते सीआई कवर के बावजूद, पूरी पॉलिसी अवधि में ग्राहक के लिए प्रीमियम अपरिवर्तित रहता है।
2. जीवन रक्षा ऑप्शन: यह ऑप्शन पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर कवरेज प्रदान करके एश्योर्ड लाइफ के परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। एश्योर्ड लाइफ की मृत्यु की स्थिति में नामित व्यक्ति को एक मुश्त राशि प्रदान की जाती है। यह कवर निश्चित अवधि के लिए या पूरे जीवन के लिए लिया जा सकता है।
3. इन्कम प्लस ऑप्शन: यह ऑप्शन 60 वर्ष की आयु से नियमित रूप से मासिक आय प्रदान करता है, जबकि आश्रितों की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु पर कवर प्रदान करता है। एश्योर्ड लाइफ को पूरी पॉलिसी अवधि के लिए कवर किया जाता है और उसे 60 वर्ष की आयु से मासिक आय मिलना शुरू हो जाती है, और मृत्यु होने तक या पॉलिसी की परिपक्वता तक, जो भी पहले हो, जारी रहती है। नामित व्यक्ति को देय मृत्यु लाभ, मृत्यु तक भुगतान की जाने वाली मासिक आय में कटौती के बाद मिलेगा। इस योजना में कोई व्यक्ति पूरे लाइफ कवर का ऑप्शन भी चुन सकता है।
यह ऑप्शन जीवन बीमा उद्योग में एक अनूठा प्रस्ताव है क्योंकि यह लाइफ कवर के साथ नियमित पेंशन प्रदान करता है।
सभी ऑप्शन में फिक्स्ड और संपूर्ण लाइफ कवर दोनों शामिल हैं।
प्री-डिस्क्लोज्ड शर्तों के अनुसार, कुछ ऑप्शन के लिए रिटर्न-ऑन प्रीमियम, सीआई पर प्रीमियम की छूट, आकस्मिक मृत्यु लाभ और प्रीमियम भुगतान आवृत्ति परिवर्तन जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
लॉन्च के अवसर पर, श्रीनिवासन पार्थसारथी – चीफ एक्चुअरी एवं अपॉइंटेड एक्चुअरी ने बताया कि “वैश्विक महामारी ने हर व्यक्ति को वित्तीय सुरक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया है। समय और बदलती जीवन शैली के साथ वित्तीय सुरक्षा में बदलाव आया है और वह कुछ साल पहले जैसी नहीं रही। ग्राहक इनपुट और हमारे शोध निष्कर्षों के आधार पर, हमने एक ऐसा प्रॉडक्ट तैयार किया है जो किसी व्यक्ति के बदलते जीवन की जरूरतों को पूरा करता है।
इस योजना में तीन ऑप्शन हैं, और प्रत्येक में अद्वितीय ऑफर उपलब्ध है। विशेष रूप से इन्कम प्लस ऑप्शन जो 60 वर्ष की आयु के बाद व्यक्तियों के लिए नियमित आय के साधन के रूप में काम करता है। कोई भी व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप अपने लिए सबसे उपयुक्त ऑप्शन चुन सकता है। हमारा मानना है कि ग्राहक प्रॉडक्टवैल्यू देखेंगे और इसका उपयोग अपने और अपने परिवार को सुरक्षित करने के लिए करेंगे।”

RELATED POSTS

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 19, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post

MaxiMarkets Отзывы

आखिर पंजाब के ही किसान क्यों कर रहे हैं आंदोलन?

आखिर पंजाब के ही किसान क्यों कर रहे हैं आंदोलन?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend