ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मानव शृंखला में न किसान होंगे न आम आदमी :जदयू

UB India News by UB India News
January 29, 2021
in जदयू, पटना
0
मानव शृंखला में न किसान होंगे न आम आदमी :जदयू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने 30 जनवरी की विपक्ष की मानव शृंखला को लेकर नेता विपक्ष पर हमला बोला है। दावा किया है कि तेजस्वी यादव और उनकी टीम की संभावित मानव शृंखला का जो ढोंग है वह पूरी तरह से फ्लॉप होने वाली है। इसमें न तो किसान शामिल होंगे और न यहां की आम जनता। शामिल वही लोग होंगे जो उनकी जी हुजूरी करते हैं। कहा यह मानव शृंखला दिशाहीन है, उद्देश्यहीन है।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में तथाकथित किसानों ने जो उपद्रव मचाया, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय धरोहर का जो अपमान किया, इस पर तो तेजस्वी यादव ने एक बार भी अफसोस नहीं जताया। कहा, विपक्ष के नेता किसानों के आंदोलन का लगातार समर्थन कर रहे हैं, लेकिन तथाकथित किसानों के इस व्यवहार के बारे में तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली है। तेजस्वी को सार्वजनिक तौर पर बताना चाहिए कि दिल्ली में जिन्होंने उत्पात मचाया है, क्या वह उनके साथ हैं या नहीं?

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

मानव शृंखला बनाने की राजद की जिद दुर्भाग्यपूर्ण : सुशील मोदी
भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जनता में अब कथित किसान संगठनों और उनके समर्थक दलों के प्रति काफी गुस्सा है। दिल्ली-जयपुर हाइवे को खाली कराया जा चुका है। कुछ संगठनों ने आंदोलन से किनारा कर लिया है। इसके बावजूद बिहार में मानव शृंखला बनाने की राजद की जिद दुर्भाग्यपूर्ण है। असली किसान एनडीए के साथ हैं।

ट्वीट कर सुशील मोदी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से असहमति और विरोध प्रकट करने की अनुमति देने के लिए गणतंत्र की महिमा है, लेकिन भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर उत्पात और हिंसा करने वालों ने गणतंत्र की उदारता को ही इस पर हमले का हथियार बनाकर अपना असली चेहरा दिखाया। कांग्रेस सहित 16 विपक्षी दलों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर और तलवार से हमला करने वाले पंजाब-हरियाणा के उत्पातियों की न कड़े शब्दों में निंदा की, न हिंसक हुए आंदोलन से अपना समर्थन वापस लिया। लेकिन उनके पक्ष में दिखने के लिए इन दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने की घोषणा अवश्य कर दी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने विधान परिषद सदस्‍य के रूप में ली शपथ

शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी ने विधान परिषद सदस्‍य के रूप में ली शपथ

विपक्षी दलों का कल होने वाली मानव श्रृंखला पर वार-पलटवार

विपक्षी दलों का कल होने वाली मानव श्रृंखला पर वार-पलटवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend