ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लिथियम-आयन बैटरी निर्माण और रीसाइक्लिंग के लिए, लोहुम का एक अग्रणी दृष्टिकोण है :अरुल मेहरा

UB India News by UB India News
January 21, 2021
in कारोबार
0
लिथियम-आयन बैटरी निर्माण और रीसाइक्लिंग के लिए, लोहुम का एक अग्रणी दृष्टिकोण है :अरुल मेहरा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इनावेटिव लिथियम-आयन बैटरी पैक निर्माता और बैटरी रीसाइक्लिंग कंपनी, लोहुम, में बेरिंग प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स एक महत्वपूर्ण निवेशक बन गया है। 2017 में नई दिल्ली में की गई अपनी शुरुआत से, लोहुम ने लो-पॉवर मोबिलिटी एप्लिकेशंस और बैटरी लाइफ समाप्त होने पर अंत में निष्कर्षण (एक्स्ट्रैक्शन) के जरिये बैटरी की महत्वपूर्ण सामग्री को रीसाइकल करने के लिए पहली और दूसरी लाइफ वाले लिथियम-आयन बैटरी पैकका निर्माण करने की एडवांस टेक्नोलॉजी विकसित की है। लोहुम दुनिया भर में इन-हाउस टेक्नोलॉजी के साथ मैटेरियल रिसाइकलिंग के जरिये पैकनिर्माण करने वाली कुछ कंपनियों में से एक है। पिछले वर्ष के मुकाबले, अपनी उच्च वृद्धि से प्रेरित होकर, लोहुम ने ग्रेटर नोएडा में अपनी दूसरी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट की शुरूआत की, जिसमें पैक उत्पादन और रीसाइक्लिंग के बीच समान रूप से विभाजित 300 मेगावाट की उत्पादन क्षमता है। कंपनी 8 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक की वार्षिक रन दर प्राप्त कर रही है, जबकि कंपनी का तीन वर्षों के भीतर 90 मिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक प्राप्त करने का लक्ष्य है। पूंजी जुटाने की प्रक्रिया एक वर्ष के भीतर 700मेगावाट आवर की एकीकृत घरेलू क्षमता हासिल करने के लिए विकास योजनाओं को तेज करेगी,और साथ ही अमेरिका में यह पहला विदेशी रीसाइक्लिंग प्लांट होगा।

बेरिंग प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स ने लोहुम की बेहतर तकनीक तथा भारत और विदेशों में बड़े बाजार के अवसर को देखते हुए, 7 मिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश किया। बेरिंग प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स के पार्टनर, अरुल मेहरा ने बताया कि “लिथियम-आयन बैटरी निर्माण और रीसाइक्लिंग के लिए, लोहुम का एक अग्रणी दृष्टिकोण है और यह इलेक्ट्रिक वाहनों और स्थिर भंडारण की भविष्य में आने वाली लहर से लाभ उठाने के लिए तैयार है। रीसाइक्लिंग के साथ पहली और दूसरी लाइफ वाली बैटरी में कंपनी का वर्टिकल इंटिग्रेशन उन्हें मूल उपकरण निर्माताओं के लिए एक आदर्श भागीदार बनाता है, जिनका लक्ष्य लागत-प्रभावी और सस्टेनेबल बैटरी सॉल्यूशंस प्राप्त करना है। रीसाइकल्ड बैटरी रसायनों और धातुओं को उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराना, जिनके पास भू-राजनीतिक या भौगोलिक कारणों से पहुंच की कमी है, सेल मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र को लोकतांत्रिक बनायेगा। बहुराष्ट्रीय टीम और वैश्विक उपस्थिति के साथ ली-आयन बैटरी रीसाइक्लिंग में वैश्विक नेतृत्व स्थापित करने की लोहुम की दृष्टि प्रेरणादायक है। इस प्रयास में उनका समर्थन करने में बेरिंग इंडिया गर्व महसूस करता है और उन्हें शुभकामनाएं देता है।’’

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

लोहुमद्वारा सभी मोबिलिटी और स्थिर भंडारण एप्लिकेशंस में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बढ़ाना जारी है। मुख्य बाजार टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स रहे हैं और कंपनी इन एप्लिकेशंस में, विशेष रूप से लॉजिस्टिक्स और डिस्ट्रिब्यूशन मेंनई वृद्धि के साथ, जबरदस्त प्रगति देख रही है। कंपनी के पास पहले से ही बैटरी पैक और रीसाइक्लिंग के लिए एक बड़ा और विविधतापूर्ण ग्राहक आधार मौजूद है जिसमें घरेलू और वैश्विक ओईएम के साथ ही फ्लीट ऑपरेटर्स भी शामिल हैं।

प्रगति के बारे में बताते हुए, श्री रजत वर्मा, संस्थापक और सी.ई.ओ, लोहुम ने कहा कि “हमें बेहद खुशी है कि लोहुमके साथ अग्रणी निवेशक के रूप में बेरिंग प्राइवेट इक्विटी पार्टनर्स मौजूद हैं, क्योंकि कंपनी भी भारत और दुनिया भर मेंतेजी से बढ़ते ईवी इकोसिस्टम में समान जोश और विश्वास साझा करती है। जुटाए गए निवेश से लोहुम की अपनी मैन्यूफैक्चरिंग क्षमताओं और अपने प्रॉडक्ट ऑफरिंग में कई गुना वृद्धि सुनिश्चित होगी। 2021 में हमारा एक प्रमुख लक्ष्य देश भर में अपने डीलर नेटवर्क का विस्तार करना और विदेशों में ऑपरेशंस बढ़ाना है। लोहुम में हमारी मुख्य दृष्टि ऐसी टेक्नोलॉजी का निर्माण करना है जो बैटरी ऊर्जा को सस्ती करे और दुनिया के हर हिस्से में लंबे समय तक चलने वाला बनाये।”

लोहुम पहले से ही अमेरिका में वाशिंगटन डी.सी. और लॉस एंजिल्स में मौजूद है तथा बैटरी पैक और रीसाइक्लिंग सॉल्यूशंस के लिए ओईएम के साथ मिलकर काम कर रहा है। अमेरिका के प्रथम रीसाइक्लिंग प्लांट की योजना 2022 के लिए बनाई गई है। श्री जस्टिन लेम्मन, सह-संस्थापक औरइंटरनेशनल ऑपरेशंस हेड ने कहा कि “हम एक बहुत ही अनूठा अवसर देख रहे हैं, क्योंकि एक ही समय में बडे वैश्विक उद्योगों में से दो उद्योगों – मोबिलिटी तथा ऊर्जा – में पूरी दुनिया बैटरी ऊर्जा की तरफ जा रही है। ये उद्योग 10 वर्षों में बहुत अलग दिखेंगे और हम चाहते हैं कि हमारे सॉल्यूशंस उस बदलाव के दौर में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट, इन 6 कारणों ने बिगाड़ा बाजार का मूड…………….

by UB India News
July 21, 2026
0

सोमवार, 20 जुलाई को कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, शेयर बाजार के बेंचमार्क – सेंसेक्स और निफ्टी 50 – में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

Next Post
बिहार के 17 अफसरों को मिला नेशनल अवार्ड

बिहार के 17 अफसरों को मिला नेशनल अवार्ड

दिवंगत अभिनेता सुशांत की आज बर्थ एनिवर्सरी

दिवंगत अभिनेता सुशांत की आज बर्थ एनिवर्सरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend