ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

19 फ़रवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होगा

UB India News by UB India News
January 20, 2021
in कैबिनेट, खास खबर, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज बैठक हुई है। इस बैठक में 18 एजेंडों पर मुहर लगाईं गई है। बिहार विधानमंडल का इस वर्ष का पहला सत्र 19 फरवरी से बुलाया गया है। इसमें सत्रहवीं विधानसभा तथा विधान परिषद् के 197वें सत्र का शुभारंभ होगा। इस वर्ष का पहला सत्र होने की वजह से इसकी शुरुआत दोनों सदनों की सम्मिलित बैठक से होगी, जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण होगा। यह बजट सत्र होगा। कैबिनेट की बैठक में हुए अन्य मुख्य निर्णय :

जीविका दीदी के सिले ड्रेस पहनेंगे स्कूली छात्र

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सरकारी स्कूल के बच्चों को सिले हुए ड्रेस दिए जाएंगे। पहली कक्षा से लेकर 12वीं क्लास तक पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को साल में दो सेट ड्रेस दिया जएगा। सरकार ने यह भी आदेश दिया है कि जीविका दीदीयों के तरफ से बनाए गए ड्रेस ही लेने होंगे। जो भी एजेंसी ड्रेस की सप्लाई सरकारी स्कूलों में करेगी, उनके लिए अनिवार्य होगा कि जीविका दीदी से बनाए हुए ड्रेस ही खरीदे।

राज्य सरकार के प्रारंभिक सरकारी विद्यालयों में कुल 2.35 करोड़ छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इन स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों में 51.6 फीसदी लड़के और 48.4 फीसदी लड़कियां हैं। वहीं, बिहार में सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल 36,61,942 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इस योजना से स्वयं सहायता समुह से जुड़ी 1.1 करोड़ महिलाओं को फायदा होगा। बिहार में जीविका के 10 लाख से ज्यादा समूह हैं, जो अलग अलग काम करती हैं।

आतंकी घटनाओं से मौत पर अब 50% ही सीधा मुआवजा

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर बिहार के गृह विभाग के एक एजेंडा को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके अनुसार बिहार की सीमा में अगर आतंकवाद, नक्सली या सांप्रदायिक हिंसा, सीमा पार से गोलीबारी और बारूदी सुरंग विस्फोट से आम जनों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को मुआवजे की राशि का 50 प्रतिशत ही बचत खाते में दिया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत राशि आश्रितों के फिक्स्ड डिपाजिट अकाउंट में दी जाएगी। इस राशि का उपयोग कम से कम तीन साल बाद ही किया जा सकेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
वर्ष 2021 होगा 14 महीनों का: अतुल मलिकराम

वर्ष 2021 होगा 14 महीनों का: अतुल मलिकराम

एण्डटीवी के ‘येशु‘ में आर्या धर्मचंद और विवान शाह के बीच बना पिता-पुत्र का असली रिश्ता

एण्डटीवी के ‘येशु‘ में आर्या धर्मचंद और विवान शाह के बीच बना पिता-पुत्र का असली रिश्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend