ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधान परिषद कोटे की सीटों को लेकर हलचल शुरू

UB India News by UB India News
January 15, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधान परिषद की दो खाली सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन आज से, 28 जनवरी को होगा मतदान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुरुवार को मकर संक्रांति बीतते ही भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। भाजपा कोटे की खाली हुई विधान परिषद की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। इसका औपचारिक ऐलान कभी भी हो सकता है। इसके बाद विधान परिषद की मनोनयन कोटे की सीटों के लिए उम्मीदवार तय होंगे। विधान परिषद की सीटें भरे जाने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

भाजपा नेता विनोद नारायण झा के विधायक बनने और सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा सांसद चुने जाने के कारण विधान परिषद की दो सीटें खाली हुई हैं। इन दोनों सीटों पर पार्टी के आलाकमान ने बिहार भाजपा से राय मांगी थी। पिछले दिनों ही पार्टी ने अपना प्रस्ताव भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार दो सीटों में एक सीट सहयोगी दल के खाते में जाएगी।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

मुकेश सहनी को मिल सकती है एक सीट
चर्चाओं की मानें तो वीआईपी प्रमुख और मंत्री मुकेश सहनी को भाजपा अपने कोटे से एक सीट देने जा रही है। मुकेश सहनी को सुशील मोदी वाली सीट दी जाएगी, जिसका कार्यकाल वर्ष 2024 तक बचा हुआ है। दूसरी सीट पर पार्टी विनोद नारायण झा के स्थान पर ब्राह्मण समुदाय के ही एक वरिष्ठ नेता को विधान परिषद में भेजेगी। भाजपा नेताओं के अनुसार मधुबनी जिले में ही पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे और इस विधानसभा चुनाव में अंतिम समय में टिकट से वंचित हुए एक वरिष्ठ नेता को ऊपरी सदन भेजने की तैयारी है। हालांकि जब तक औपचारिक ऐलान नहीं हो जाता, इस पर संशय कायम रहेगा।

वहीं, पार्टी नेताओं के अनुसार दो सीटों के बाद पार्टी मनोनयन कोटे में 12 में से अपने हिस्से की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करेगी। इसके लिए फिलहाल भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में है। वैसे पार्टी अपने कोर वोटर वैश्य व ब्राह्मण को सबसे अधिक मौका देगी। चर्चा के अनुसार छह में सबसे अधिक दो वैश्य समुदाय के नेता विधान परिषद जा सकते हैं। इसका मूल कारण है कि 74 सीटों में सबसे अधिक वैश्य समुदाय के ही विधायक बने हैं। इसके अलावा ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत समुदाय से भी वरिष्ठ नेताओं को विधान परिषद में जाने का मौका मिल सकता है। वहीं, पिछड़ा समुदाय में कुर्मी-कुशवाहा से एक और एक दलित समुदाय के नेता को विधान परिषद भेजा जा सकता है।

भाजपा के इतिहास में अब तक किसी यादव को विधान परिषद जाने का मौका नहीं मिला है। मुख्य विपक्षी दल राजद के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा के यादव समाज के कई नेता पटना से लेकर दिल्ली तक इस आधार पर अपनी लॉबिंग कर रहे हैं। देखना होगा कि इसमें किसको सफलता मिलती है। पार्टी के प्रमुख नेताओं की मानें तो विधान परिषद की सीटें भरे जाने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। जनवरी के अंतिम सप्ताह में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हैं। विधान परिषद की सीटों पर नाम तय होने के बाद आलाकमान की ओर से तय होगा कि सरकार में किन्हें शामिल होने का मौका मिलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
किसानों के समर्थन में राजभवन पर धरना देगी कांग्रेस

किसानों के समर्थन में राजभवन पर धरना देगी कांग्रेस

हमारे सब्र का इम्तिहान लेने की गलती कोई ना करे” : सेना दिवस पर आर्मी चीफ का चीन को दो टूक जवाब

हमारे सब्र का इम्तिहान लेने की गलती कोई ना करे" : सेना दिवस पर आर्मी चीफ का चीन को दो टूक जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend