ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना के नए स्ट्रेन का खौफ : ब्रिटेन में लगा डेढ़ महीने का सख्त लॉकडाउन

UB India News by UB India News
January 9, 2021
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, स्वास्थ
0
कोरोना के नए स्ट्रेन का खौफ : ब्रिटेन में लगा डेढ़ महीने का सख्त लॉकडाउन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना के नए स्ट्रेन के आने के बाद से ब्रिटेन खौफ में है। यहां हर रोज 50 हजार से ज्यादा नए कोरोना के केस आ रहे हैं। इसे देखते हुए ब्रिटेन एक बार फिर 2020 के मध्य जैसी स्थिति में पहुंच गया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पूरे देश में सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। बोरिस जॉनसन ने फिर से देश में लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा कि कोरोना से निपटने के लिए कम से कम फरवरी के मध्य तक नया नेशनल लॉकडाउन लगाया है ताकि नए स्ट्रेन को रोका जा सके। इसका मतलब है कि सरकार एक बार फिर से आपको घर में रहने के लिए निर्देश दे रही है।

बता दें कि फाइजर और ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को ब्रिटेन में आपात उपयोग की अनुमति मिल चुकी है। कल ही ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। अभी तक लाखों लोग इन वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। वहीं कोरोना का यह नया स्ट्रेन देश में आफत का सबब बना हुआ है। इसे देखते हुए सरकार को लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ा है।

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

बोरिस जॉनसन ने सोमवार रात को देश को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं। उससे साफ है कि हमें और मेहनत करने की जरूरत होगी। यह देश के लिए एक बेहद कठिन दौर है। देश के हर हिस्से में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। फिलहाल, ब्रिटेन में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे, क्लासेस ऑनलाइन ही चलेंगी। विश्वविद्यालय के छात्र कम से कम फरवरी के मध्य तक कैम्पस वापस नहीं लौटेंगे। लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में ही रहना होगा। लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घर से निकल सकते हैं।

बेहद सख्त होगा लॉकडाउन
प्रधानमंत्री जॉनसन ने साफ कर दिया है कि यह लॉकडाउन काफी सख्त होगा। सभी गैर-जरूरी दुकानें और हेयरड्रेसर जैसी पर्सनल केयर सर्विस बंद रहेंगी। रेस्तरां केवल टेकअवे सेवाएं मुहैया कराएंगे। बता दें कि सोमवार तक इंग्लैंड के अस्पतालों में 26,626 मरीज थे। यह पिछले सप्ताह की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। इस मौसम में यह पहली लहर के उच्चतम स्तर से 40 फीसदी अधिक है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कड़ी पाबंदियों के संकेत पहले ही दे दिए थे। पीएम ने सोमवार को ही कोरोना को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंधों की रूपरेखा तैयार की थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

Next Post
संयुक्त राष्ट्र में फिर लहराया तिरंगा

संयुक्त राष्ट्र में फिर लहराया तिरंगा

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, नया संसद भवन बनने का रास्ता हुआ साफ

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, नया संसद भवन बनने का रास्ता हुआ साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend