ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

UB India News by UB India News
August 16, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, क्रिकेट, खास खबर
0
बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

RELATED POSTS

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने अपने टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार हराया है. सिर्फ इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ये सिर्फ दूसरी जीत है. इससे पहले साल 2017 में ढाका टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इस जीत के साथ ही अब बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

ड्राविन में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को चौथी पारी में सिर्फ 57 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने शादमान इस्लाम (25) और मोमीनुल हक (30) की मदद से 14.2 ओवर में हासिल कर इतिहास रच दिया. हालांकि, बांग्लादेश के लिए इस टारगेट तक पहुंचना आसान नहीं रहा. क्योंकि, पहली पारी के शतकवीर तंजीद हसन तमीम बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने कोई जोखिम नहीं उठाया और धीरे-धीरे अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में कैमरून ने जुझारू शतकीय पारी खेली. ग्रीन 104 रन बनाकर आउट हुए. ग्रीन की इस शतकीय पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया पारी से मिलने वाली हार से बच पाई. दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ग्रीन के अलावा स्टीव स्मिथ ने 44 और एलेक्स कैरी ने 30 रनों की कुछ प्रभावी पारियां खेली. इसके अलावा पूरी टीम बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे संघर्ष करती रही. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 228 रनों के लीड को खत्म करते हुए 284 रन बनाए.
बांग्लादेश को मिली थी पहली पारी में 228 रनों बढ़त
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया. यही कारण है कि बांग्लादेश ने पहली पारी में 228 रनों की लीड हासिल की थी. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 198 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में बांग्लादेश ने 426 रन बना डाले. पारी में बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने 101 रनों बनाए. इसके अलावा कप्तान नजमुल हसन शंटो ने 84 रनों की पारी खेली, जबकि मेहदी हसन मिराज ने 65 और मोमीनुल हक ने 49 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने कुल 6 विकेट हासिल किए थे.
 
बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में चमके हसन और मिराज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज ने कमाल किया. हसन महमूद ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट अपने नाम किए. हसन ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 6 बल्लेबाजों को आउट किया था. इसके अलावा दूसरी पारी में भी उन्होंने 3 विकेट लिए, जिसमें शतक लगाने वाले कैमरून ग्रीन भी शामिल हैं. वहीं, पहली पारी में बिना विकेट के रहने वाले मिराज ने दूसरी पारी में पंजा खोलते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा टीम के लिए तस्कीन अहमद और तैजुल इस्लाम ने भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल की. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से मकाया में खेली जाएगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

by UB India News
August 16, 2026
0

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक और उसके दो बच्चों (उम्र दो...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा...........

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

अब दिमागी नक्सल से खतरा........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend