ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी:पटना में बादल छाए रहेंगे

UB India News by UB India News
August 15, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

RELATED POSTS

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 13 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • इन जिलों में होगी भारी बारिश मौसम केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में भारी बारिश हो सकती है. इसलिए यहां ऑरेंज अलर्ट रखा गया है.
येलो अलर्ट वाले जिले
  • दूसरी तरफ सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में येलो अलर्ट है. इन सभी जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने का भी खतरा है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पटना में शुक्रवार को तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। फुलवारीशरीफ में 57.4 मिमी और पटना एयरपोर्ट पर 50.4 मिमी बारिश हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम….

विभाग ने दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है। भभुआ, रोहतास और सीवान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के अनुसार अलग-अलग चरणों में कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने निचले इलाकों में जलजमाव और तेज हवा-वज्रपात से सतर्क रहने, खुले स्थान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

एक्सपर्ट ने कहा- मानसूनी सिस्टम के कारण बदला मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार के ऊपर से मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत है। इससे प्रदेश में नमी वाली हवा आ रही है और भारी बारिश की संभावना बन रही है।

यही वजह है कि एक ही समय में कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि दूसरे जिलों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है।

38% कम बारिश, अब तक 380 मिमी रिकॉर्ड

बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है। अब तक करीब 640 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 380 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड हुई है। यानी सामान्य से 38% कम है। IMD के ताजा आंकड़ों में भी राज्य के कई जिलों में बारिश सामान्य से काफी कम दर्ज की गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें गिरीं, 20 लोगों की मौत

by UB India News
August 15, 2026
0

इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार,...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार आएंगे। दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ...

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह...

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

Next Post
बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………

बिहार में आज से नई रेफरल नीति...............

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend