ADVERTISEMENT
Thursday, August 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए…….

UB India News by UB India News
August 12, 2026
in पटना, बिहार
0
क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांकीपुर विधासभा उपचुनाव जीतकर विधायक बने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों जनता से किए वादे और नए-नए ऐलान को लेकर चर्चा में है। हाल ही में प्रशांत किशोर ने बांकीपुर जनता से कहा था कि वो 10 हजार युवाओं को साल भर के अंदर प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी दिलवाने की कोशिश करें। अब पीके यानी प्रशांत किशोर ने सरकारी आवास को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। पीके ने कहा कि पटना में जो सरकारी आवास मिला है, उसमें वो नहीं रहेंगे।

हमको घर-बर नहीं चाहिए, वो बांकीपुर की जनता के लिए: प्रशांत किशोर

बांकीपुर के वार्ड नंबर 18 में आयोजित आभार सभा में पहुंचे प्रशांत किशोर ने वार्ड के सभी वोटरों को उन पर भरोसा करने के लिए आभार जताया। इसी दौरान विधायक प्रशांत किशोर ने सरकारी आवास को लेकर ऐलान कर दिया। पीके ने कहा, ‘विधायक बनने पर सरकार ने हमको पटना में विधायकों वाला सरकारी घर दिया है, लेकिन हमको घर-बर नहीं चाहिए। वो घर बांकीपुर की जनता के लिए ही है।’

RELATED POSTS

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

शर्म से डूब मरना चाहिए…

बता दें, प्रशांत किशोर को पटना में विधायकों को मिलने वाला डुप्लेक्स बंगला आवंटित किया गया है। ये दो मंजिला बंगला है। इस बंगले में कई सारी सुविधाएं हैं। ये बंगला मंत्री रामकृपाल के बंगले के पास में है।

सरकारी आवास में बांकीपुर की जनता के लिए कार्यालय बनाया जा रहा: पीके

विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना में जो सरकारी आवास मिला है, वहीं पर कार्यालय बनाया जा रहा है। आप वहां जा सकते हैं, आपकी कोई शिकायत है तो वहां आप बता सकते हैं। संपर्क सूत्र हमारा वही रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे साथ यहां जो लोग जुड़े हुए हैं, उनके जरिए हम आप लोगों से जुड़े रहेंगे।

हम ‘आश्रम’ में ही रहेंगे: विधायक प्रशांत किशोर

पीके ने कहा, ‘हम रहते हैं आश्रम में, बिहटा में। हम वहीं पर रहेंगे, लेकिन यहां पर जो घर, बंगला मिला हुआ है, वो बांकीपुर की जनता के लिए ही है। आपके काम के लिए ही है। वहीं पर आपके लिए व्यवस्था बनाई जा रही है, जो अगले पांच-सात दिन में चालू हो जाएगी। अगर आप पर कोई संकट आ जाता है, कोई परेशाना आ जाती है तो वहां पर कॉल कर सकते हैं। आपकी मदद की जाएगी।’

बता दें, प्रशांत किशोर का बिहटा में घर बना है, जिसका नाम ‘बिहार नवनिर्माण आश्रम’ है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बिहार के राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों का जन्म

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। दिल्ली में नीतीश कुमार अपनी पार्टी के सांसदों से...

RJD उम्मीदवार के लिए मेगा रोड शो करेंगे तेजस्वी, नुक्कड़ सभा भी करेंगे

शर्म से डूब मरना चाहिए…

by UB India News
August 13, 2026
0

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण के मामले में सियासत तेज हो गई...

प्रशांत किशोर ने भाजपा की बेचैनी बढ़ा दी है!

बांकीपुर में BJP को क्यों करारी हार का सामना करना पड़ा?

by UB India News
August 13, 2026
0

विधायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार की बड़ी वजह जेन जी के आक्रोश को नहीं, बल्की...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री का ऐलान, पहले जारी होगा STET रिजल्ट, तभी दे सकेंगे परीक्षा

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार सरकार ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए लिए कई अहम फैसले ………..

by UB India News
August 13, 2026
0

बिहार सरकार ने युवाओं की शिक्षा, कौशल विकास और गांवों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में कई...

Next Post
बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend