ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

UB India News by UB India News
August 12, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना रामकृष्णा नगर थाना के भूपतिपुर ज्योतिष बाबा रोड की है।

बैक टू बैक मारीं 4 गोलियां

RELATED POSTS

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शुभम सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा है। तभी अपाचे बाइक पर दो बदमाश आते हैं। वो शुभम के करीब जाते हैं और उस पर ताबड़तोड़ 4 गोली फायर कर देते हैं। गोली लगने के बाद शुभम कराहता हुआ जमीन पर गिर जाता है। वारदात को अंजाम देकर दोनों अपराधी बाइक से फरार हो जाते हैं। शुभम सड़क पर गिर जाता है। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकलते हैं। आसपास के लोग शुभम को गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाते हैं।

हैरानी की बात यह है कि घटना मंगलवार की देर रात हुई. उसी समय पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा क्राइम मीटिंग कर रहे थे. इस बैठक में सभी अनुमंडल अधिकारी और पटना जिले के थानेदार शामिल थे. एसएसपी अधिकारियों के साथ अपराध रोकने पर चर्चा कर रहे थे.
दूसरी तरफ बेखौफ अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. इस घटना से पटना पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों पर सवाल उठने लगे हैं. अपराधियों ने एक बार फिर पटना पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है.

पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुभम कुमार को गोली मारी गई है और उसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस 3 एंगल से कर रही है जांच

प्रॉपर्टी डीलर पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस 3 एंगल पर जांच कर रही है।

  • 1.पैसों का लेन देन- पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे कहीं पैसों का लेन देन तो नहीं है।
  • 2.अफेयर- पुलिस अफेयर के लेकर भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं अफेयर को लेकर वारदात को तो अंजाम नहीं दिया गया है।
  • प्रॉपर्टी विवाद- शुभम प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किसी जमीन विवाद में तो उसे गोली नहीं मारी गई है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

by UB India News
August 12, 2026
0

नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनोमिक रिसर्च (NCAER) लाख सिफारिश करे कि पूर्ण शराबबंदी कानून को खत्म कर बिहार सरकार को...

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार में डस्टबिन खरीद हुई है। कितने की हुई है। कितनी राशि भुगतान की गई है। इसे लेकर लालू प्रसाद...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 12, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

Next Post
बिहार में डस्टबिन घोटाला!

बिहार में डस्टबिन घोटाला!

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

क्या शराबबंदी कानून पर नीतीश के अगेंस्ट स्टैंड लेंगे सम्राट चौधरी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend