बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में कुछ स्थानों पर वज्रपात और बारिश होने के आसार हैं।
साथ ही 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। हालांकि पटना और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। बुधवार को पटना में धूप और उमस भरी गर्मी रहेगी। इस सीजन में बिहार में 35 प्रतशित कम बारिश हुई। अब तक 590 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 373 एमएम ही बारिश हुई है।
वहीं मंगलवार को बांका, लखीसराय, नवादा और जमुई में उनका की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई।अलग-अलग घटनाओं में वज्रपात की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई. इनमें अकेले बांका जिले में 5 लोगों की जान गई, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं. बांका में 8 अन्य लोग झुलस भी गए हैं. इसके अलावा लखीसराय और नवादा में 3 लोगों की और पटना और जमुई में 1 व्यक्ति की मौत हुई है. मंगलवार को बांका और मधेपुरा समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बज्रपात से हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतने की बात कही।
मानसून की सक्रियता से बदला मौसम
बिहार में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव का मुख्य कारण मानसून की सक्रियता है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही मानसून की ट्रफ और स्थानीय वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते कई इलाकों में बादल बन रहे हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। दिन में धूप निकलने पर जमीन गर्म होती है। इससे वातावरण में मौजूद नमी के साथ स्थानीय संवहन बढ़ता है और अचानक बादल बनने लगते हैं। यही कारण है कि एक ही समय में कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में सिर्फ बादल या उमस भरी गर्मी देखने को मिल रही है।
बारिश के बाद भी उमस से राहत नहीं
बारिश के बाद भी हवा में नमी बनी रहने से तापमान बहुत ज्यादा नहीं बढ़ रहा है। बावजूद इसके उमस और चिपचिपी गर्मी महसूस होती है। इसी वजह से कहीं तेज बारिश, कहीं हल्की बारिश और कहीं सिर्फ बादल छाए रहने जैसी स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
पटना में आज भी मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि बारिश के बाद भी नमी के कारण उमस से कोई खास राहत नहीं मिलेगी.
इस साल मानसून सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से 37% कम बारिश हुई है. आंकड़ों के मुताबिक, इस समय तक राज्य में 590.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. लेकिन अब तक सिर्फ 373.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई है. इस तरह पूरे राज्य में करीब 217.3 मिमी कम बारिश हुई है.







