साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों से ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह सूर्यग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो जब भी सूर्यग्रहण लगता है वह हर राशि के जातकों को किसी न किसी तरह से प्रभावित करता है। हालांकि, साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल है जैसा क्या साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा या नहीं और सूतक काल कितने बजे से आरंभ होगा। आइए जानते हैं विस्तार से साल के अंतिम सूर्यग्रहण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
| भारतीय समय अनुसार सूर्यग्रहण का आरंभ | रात में 9 बजकर 4 मिनट पर होगा |
| सूर्यग्रहण का खग्रास प्रारंभ | रात में 10 बजकर 18 मिनट पर |
| सूर्यग्रहण का खग्रास समाप्त | रात में 12 बजकर 4 मिनट पर |
| ग्रहण का समापन | मध्य रात्रि 1 बजकर 27 मिनट पर |
सूर्यग्रहण 2026 सूतक काल का समय ( Surya Grahan 2026 Sutak Kaal Timing )
भारतीय समय अनुसार, सूतक काल का आरंभ 12 अगस्त को सुबह में 9 बजकर 4 मिनट पर होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा। इसलिए आप आराम से मंदिर में पूजा पाठ आदि कार्य कर सकते हैं। कोई भी शुभ कार्य रोकने का आवश्यकता नहीं है। इस दिन अमावस्या तिथि है इसलिए इस दिन पितरों के नाम से दान पुण्य कार्य करें। साथ ही अपने कुल देवी देवता के मंत्रों का जप करें। ऐसा करना आपके लिए विशेष रुप से फलदायी रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, जहां ग्रहण दिखाई देता है वहां सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य आदि नहीं किया जाता है।
कहां कहां दिखाई देगा साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण ?
यह खग्रास सूर्यग्रहण सावन अमावस्या तिथि को लगना जा रहा है। यह ग्रहण यूरोप के अधिकतर देशों, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका के देशों, कनाडा, रूस के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में दृश्य होगा। इस ग्रहण का खग्रास रूप (पूर्ण) आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, एटलांटिक महासागर, उत्तरी स्पेन तथा पुर्तगाल के सुदूर उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में ही दिखाई देगा। इस ग्रहण का खण्ड रूप (90%) ब्रिटेन, फ्रांस, इटली तथा यूरोप के अधिकतर देशों में दिखाई देगा।
ज्योतिष दृष्टि से देखें तो साल का अंतिम सूर्यग्रहण भारत में दिखाई तो नहीं देगा लेकिन, इस प्रभाव सभी राशियों पर जरूर देखने को मिलेगा।







