पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ठोक बजाकर और पूरी तरह से खुले अंदाज में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि जन सुराज के किसी भी कार्यकर्ता और प्रशांत किशोर के बारे में आगे से एक शब्द भी गलत निकला, तो उन्हें परेशानी हो जाएगी। उदय सिंह ने कहा कि मुझे किसी ने बताया कि पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर जी के लिए बहुत ही आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने औरों के बारे में भी बहुत कुछ कहा है। प्रशांत जी के बारे में जो उन्होंने कुछ बातें कही हैं। वो मुझे लगता है, अनुचित है।
पप्पू यादव को खुली चेतावनी
उदय सिंह ने स्पष्ट कहा कि पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं। मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। ऐसे में मेरे पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता के बारे में फजूल की बातें करने से। वो रास्ता खोल रहे हैं कि मैंने जो चुप्पी साधी हुई है। मैं उसे तोड़ूं। अगर मैंने चुप्पी तोड़ी। उनके लिए परेशानी होगी। उनकी हरकतें मैं देखता रहता हूं। संसद के बाहर हो या अंदर हो। लेकिन मैं हमेशा टिप्पणी करने से बचता हूं कि भई उनकी जो आदत है, पुरानी उस रास्ते वो चल रहे हैं। लेकिन पप्पू यादव अपनी सीमा को समझें। अपनी सीमा को जानें। नहीं तो फिर वो मुझे निमंत्रण दे रहे हैं कि मैं उस पुराने ढर्रे पर वापस आऊं।
जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गरजे
उदय सिंह ने सर्द स्वर में कहा कि उनके कई बार ही मुझसे आशीर्वाद लेने के पश्चात उनके सभी परिजनों के कहने की वजह से मैंने उन्हें उनके रास्ते छोड़ दिया। बड़ी मुश्किल से लोकसभा सीट जीतकर गए हैं। अगली बार क्या होगा, उन्हें मालूम है। ऐसे में उन्हें परहेज करना चाहिए। उदय सिंह ने साफ कहा कि उन्हें अपने काम से काम रखना चाहिए। सारी दुनिया की ठेकेदारी नहीं कर लेनी चाहिए। जितना दायरा हो, सीमित दायरा में काम करें। बहुत अच्छा होगा। पूर्णिया की अनंत समस्याएं हैं। जिन समस्याओं की तरफ वो ज्यादा ध्यान दें। बेहतर होगा।
पप्पू यादव चुप्पी तोड़ने पर मजबूर न करें- उदय सिंह
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लेकिन खैर ये उनकी मर्जी है। मेरा उनसे इतना ही कहना है। अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। और जन सुराज के किसी भी व्यक्ति के बारे में और खास कर के प्रशांत किशोर जी के बारे में अगर वो उल्टी सीधी बात करेंगे। उसका उसी भाषा में जवाब मिलेगा। बाकी उनके ऊपर है। बहुत- बहुत धन्यवाद। ध्यान रहे कि पप्पू यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर प्रशांत किशोर को बहरूपिया बताते हुए तेजस्वी यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया। पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव की वजह से पीके बांकीपुर से जीत गए। जन सुराज का आरोप है कि उसके अलावा पप्पू यादव ने कई ऐसी बातें कहीं, जो सियासत में पसंद नहीं की जाने वाली भाषा में थीं।







