ADVERTISEMENT
Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..

UB India News by UB India News
August 10, 2026
in TAZA KHABR, पटना
0
कल तिरंगा यात्रा को लेकर पटना ट्रैफिक में हुआ बदलाव …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पदयात्रा को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि कई रूट पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगी। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों पर यह ट्रैफिक व्यवस्था लागू नहीं होगी।

RELATED POSTS

सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत….

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

पटना के इन रास्तों पर गाड़ियों की नो-एंट्री

डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर तक का मार्ग विशेष रूप से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के कारकेड के लिए आरक्षित रहेगा। इस दौरान सामान्य वाहनों को इस मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा इन रास्तों पर सामान्य गाड़ियों की एंट्री बंद रहेगी।

मालवाहक वाहनों के लिए भी रूट बदला

तिरंगा यात्रा के दौरान मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। चिरैयाटाड़ और गोरियाटोली की तरफ मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

मीठापुर से बुद्ध मार्ग और आर-ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर की ओर भी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले ऑटो का रूट

पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले ऑटो डाकबंगला चौराहा से न्यू डाकबंगला रोड और भट्टाचार्य मोड़ होते हुए एक्जीविशन रोड पहुंचेंगे। इसके बाद सीडीए बिल्डिंग गोलंबर और गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन लौटेंगे।

एक्जीविशन रोड से उत्तर की ओर गांधी मैदान और गोरियाटोली से गांधी मैदान की ओर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

नगर बसों और पटना सिटी के ऑटो के लिए भी डायवर्जन

इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली नगर बसें गांधी चौराहा, मछुआटोली, दरियापुर तिराहा, नाला रोड, पीरमुहानी, सीडीए बिल्डिंग गोलंबर और गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन जाएंगी। वापसी भी इसी रूट से होगी।

वहीं, पटना सिटी से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा मुसल्लहपुर हाट, बारी पथ होते हुए खजांची रोड तक आएंगे। वापसी में खजांची रोड से अशोक राजपथ होते हुए गायघाट की ओर जाएंगे।

तिरंगा यात्रा में आने वालों के लिए गांधी मैदान में पार्किंग

तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए गांधी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आम लोगों के लिए गांधी मैदान के गेट नंबर 1 और 13 से प्रवेश निर्धारित किया गया है। गेट नंबर 12 मुख्यमंत्री के प्रवेश के लिए आरक्षित रहेगा।

इन रास्तों से भी जा सकेंगे वाहन

वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग और बुद्ध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा की ओर जा सकेंगे।

वहीं, आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ के नीचे स्थित गोलंबर से गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैंक पर केवल तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले आगंतुकों को आने की अनुमति होगी।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोमवार सुबह यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों की ओर न जाएं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत….

सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत….

by UB India News
August 10, 2026
0

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने बनर्जी को 3 सप्ताह के लिए...

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

मंत्रियों की मौज, जनता परेशान?

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार की राजनीति में सरकारी खर्च और सुविधाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)...

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

पप्पू यादव जी शायद भूल गए हैं मैं जन सुराज पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं………………

by UB India News
August 10, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को ठोक बजाकर और पूरी तरह से खुले अंदाज में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय...

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

बिहार पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी………..

by UB India News
August 10, 2026
0

बिहार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार की नई व्यवस्था के तहत अब...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

by UB India News
August 10, 2026
0

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही...

Next Post
पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना..........

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend