ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

UB India News by UB India News
July 16, 2026
in पटना, भाजपा
0
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार सिन्हा लड़ रहे हैं, पर बीजेपी के रणनीतिकार यह जानते हैं कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की हार भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की और जीत भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की। यही वजह है कि बीजेपी के रणनीतिकार उन तमाम हथकंडों को आजमा रहे हैं, जिनसे थोड़ा भी लाभ पार्टी के उम्मीदवार को दिख रहा है।

प्रशांत किशोर के नजदीकी आदमियों को किया निष्क्रिय
बीजेपी की नजर में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की प्राथमिकता इस बात से समझ सकते हैं कि बीजेपी के रणनीतिकारों की नजर जन सुराज के छोटे बड़े सभी नेताओं पर है। यही वजह है कि बीजेपी उन नेताओं को जन सुराज से दूर कर रही है जो प्रभावी हो सकते हैं। नामांकन वाले दिन दो विशेष व्यक्ति प्रशांत किशोर के साथ नहीं थे, जो बीजेपी के वोट बैंक को प्रभावित कर सकते थे। इनमें से सबसे प्रभावशाली थे पूर्व एमएलसी प्रो. रामबली चंद्रवंशी।

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

नामांकन के दौरान पूर्व एम एल सी रामबली चंद्रवंशी कहीं नजर नहीं आये। प्रो रामबली चंद्रवंशी पटना विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं इनका एक खास प्रभाव छात्रों पर भी है। इसके साथ साथ ये चंद्रवंशी समाज के भी नेता हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में चंद्रवंशी का भी 9 प्रतिशत वोट हैं।

जन सुराज के कुछ नेताओं को थमाया भाजपा का झंडा
‎बांकीपुर उपचुनाव से पहले बीजेपी के रणनीतिकारों ने जन सुराज के कई प्रमुख नेताओं को भाजपा का झंडा थमा कर प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका दिया है।‎ जन सुराज के कई प्रमुख नेताओं ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। ‎भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जन सुराज के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रो. डॉ. के.सी. सिन्हा, दीघा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, मनेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संदीप कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस शो को बड़ा करने के लिए बीजेपी के रणनीतिकारों ने ‎इनके अलावा विनीता बिट्टू सिंह, डॉ. किशोर कुमार, ब्रजकिशोर सिन्हा उर्फ गोपू जी, ब्रह्मदेव मांझी, सुनील यादव, राजू यादव, रंजीत सिंह, रामबाबू यादव, शुभम सिंह, मंटू राय और साधु जी सहित अनेक प्रमुख नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी भाजपा की सदस्यता दिलाकर प्रशांत किशोर को एक करारा झटका दिया है।

प्रशांत किशोर के व्यक्तित्व पर हमला
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी नेताओं ने खुलेआम प्रशांत किशोर को ‘चंदा चोर’ और ‘फ्रॉड’ जैसे आरोप लगाए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को मिलने वाले करोड़ों रुपये के चंदे और आय के स्रोत संदिग्ध हैं। पूर्व में भी भाजपा उन पर 241 करोड़ रुपये की आय और बेनामी संपत्ति को लेकर निशाना साध चुकी है।

बीजेपी के नेता तो प्रशांत किशोर को राजनेता मानने से इनकार कर रहे हैं। बीजेपी नेता उन्हें रणनीतिकार कह कर यह भी ताना दे रही है कि वर्ष 2025 के अधिकांश विधानसभा में उनके उम्मीदवारों के जमानत तक जप्त हो गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार की चर्चित विधानसभा सीट बांकीपुर में उपचुनाव से पहले जनसुराज को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल...

Next Post
गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी............

क्या विपक्ष ‘सनातन और सेक्युलरिज्म’ के द्वंद्व से बाहर निकल पाएंगे?

क्या विपक्ष ‘सनातन और सेक्युलरिज्म’ के द्वंद्व से बाहर निकल पाएंगे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend