ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

UB India News by UB India News
July 16, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, अध्यात्म, पटना
0
आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रथयात्रा की शुरुआत करेंगे।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, खेल व उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री-विधायक के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

RELATED POSTS

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सवार होंगे। इस रथयात्रा में पटना और आसपास के क्षेत्रों से 3 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

फूलों की वर्षा और देश-विदेश की रंगोली से सजेगा मार्ग

महाप्रभु के स्वागत के लिए रथ यात्रा के पूरे मार्ग को बेहद खूबसूरती से सजाया जाएगा। रास्ते में जगह-जगह पर भव्य और आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी, जिसे बनाने के लिए पटना के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों और बाहर से भी विशेष कलाकार आ रहे हैं।

साथ ही, पूरी यात्रा के दौरान भगवान और श्रद्धालुओं पर लगातार पुष्प वर्षा की जाएगी। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे।

इस रथ यात्रा के दौरान दोपहर 12 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक पूरे मार्ग और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा अखंड भजन-कीर्तन का गायन किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से पुण्य के भागी बनने की अपील

इस्कॉन मंदिर प्रबंधन (TMC) के को-चेयरमैन रमन मनोहर दास और आदिकर्ता दास ने पटना के समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ के रथ की डोरी खींचने मात्र से ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अतः सभी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद लें और पुण्य के भागी बनें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

by UB India News
July 16, 2026
0

यह बात इसी साल बस 3 महीने पहले की ही है. अप्रैल में संसद का विशेष सत्र चल रहा था,...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

Next Post
बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस' आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

जनसुराज के बड़े नेता छोड़ेंगे प्रशांत किशोर का साथ, आज बीजेपी में होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend