ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

UB India News by UB India News
July 15, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, दुर्घटना, पश्चिम चंपारण
0
बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

RELATED POSTS

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक, कमला सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंगलवार को इस साल का सबसे अधिक पानी इन नदियों में रिकॉर्ड किया गया। पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज के भी सभी 36 फाटक आंशिक रूप से खोल दिए गए और बराज से 1 लाख 75,000 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। इससे वाल्मीकिनगर जंगल समेत आसपास के निचले इलाकों में पानी फैल गया।जल संसाधन विभाग के अनुसार कोसी के बराहक्षेत्र में एक लाख 26 हजार क्यूसेक से अधिक पानी रिकार्ड किया गया जो इस साल का सर्वाधिक है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। 15 जुलाई को किशनगंज, पश्चिम चंपारण और अररिया में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अररिया-किशनगंज में ऑरेंज अलर्ट
  • मौसम विभाग ने आज बुधवार को उत्तर बिहार के दो जिलों अररिया और किशनगंज में मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है. इसे देखते हुए विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है .यहां के निवासियों को सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
  • अररिया और किशनगंज के अलावा बिहार के अन्य 22 जिलों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर शामिल हैं.
  • इन क्षेत्रों में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और रह-रहकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके विपरीत, राज्य के शेष 14 जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर सामान्य बना रहेगा.
  • दक्षिण बिहार के पटना समेत 17 जिलों में आज मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग रहने वाला है. इन जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी. हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की उम्मीद बेहद कम है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार के मैदानी इलाकों में शाम के समय अचानक मौसम का मिजाज बदल सकता है और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं.
  • बिहार में फिलहाल मानसून की रफ्तार काफी कमजोर पड़ गई है. आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक सामान्य रूप से 324 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन इस सीजन में अब तक केवल 191.4 मिलीमीटर वर्षा ही दर्ज की गई है. इसका मतलब है कि बिहार में अब तक सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है.
  • मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 20 या 21 जुलाई के बाद ही प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा. इसके बाद उत्तर बिहार और नेपाल के तराई वाले इलाकों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम…

मंगलवार को रक्सौल, खगड़िया, कटिहार और पटना के कुछ इलाकों में सुबह बारिश हुई। वहीं, दोपहर बाद मधेपुरा में तेज बारिश हुई। रक्सौल में बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन गई। गली-मोहल्ले में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान 38.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं बक्सर में 36.7 जबकि दरभंगा का तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में तेज धूप और छांव का सिलसिला जारी रहा। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे।

गंगा-बागमती का जलस्तर बढ़ा

इधर, नेपाल में बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे औराई को कटरा ब्लॉक से जोड़ने वाला कटरा पीपा पुल डूब गया। वही, पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मुंगेर में भी गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। कई खेतों में पानी भर चुके हैं। दियारा इलाके में कटाव हो रहा है।

  • बागमती नदी: मुजफ्फरपुर में बागमती का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण औराई को कटरा ब्लॉक से जोड़ने वाला कटरा पीपा पुल पानी में डूब गया है, जिससे आवागमन बाधित हुआ है.
  • गंगा नदी: पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. वहीं, मुंगेर में भी गंगा नदी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है. दियारा इलाकों में तेजी से कटाव हो रहा है और कई खेतों में बाढ़ का पानी समा गया है.

आगे कैसा रहेगा मौसम…

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल व्यापक स्तर पर किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है, इसलिए बारिश का स्वरूप स्थान-स्थान पर अलग रहेगा। कई जिलों में उमस भी बनी रहेगी और गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

by UB India News
July 15, 2026
0

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के...

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 15, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

भारत ने बदली इंपोर्ट पॉलिसी ,नोटिफिकेशन जारी …………….

by UB India News
July 15, 2026
0

 भारत ने अपनी इंपोर्ट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है. भारत ने जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर...

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

by UB India News
July 15, 2026
0

दुनिया के इतिहास में कुछ युद्ध ऐसे होते हैं, जिनकी गोलियां सीमाओं के भीतर चलती हैं, लेकिन उनकी गूंज पूरी...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 15, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

Next Post
बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज……

बिहार के 211 प्रखंडों में आज से शुरू हो जाएंगे डिग्री कॉलेज......

बांकीपुर उपचुनाव: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को घर-घर जागरूकता अभियान

बांकीपुर उपचुनाव: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को घर-घर जागरूकता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend