ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

UB India News by UB India News
July 14, 2026
in पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय ‘सहयोग कार्यक्रम’ शुरू करने का फैसला किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

प्रोग्राम पटना स्थित संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय (4 देशरत्न मार्ग) में है। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद हैं।

RELATED POSTS

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम अब हर महीने के दूसरे मंगलवार को पटना में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों की शिकायतों का समाधान करना है, जिनकी समस्याओं का जिलास्तर पर निपटारा नहीं हो पाया है। इन मामलों की सुनवाई सीधे मुख्यमंत्री के स्तर पर की जाएगी, ताकि लोगों को जल्द न्याय मिल सके।

इस कार्यक्रम में वही लोग आवेदन कर सकेंगे, जिनकी शिकायत पहले जिलास्तर पर दर्ज हो चुकी है, लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ है। ऐसे आवेदकों को राज्य स्तरीय सुनवाई का अवसर मिलेगा। सरकार का कहना है कि इससे लंबित मामलों का तेजी से निपटारा होगा और लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

से करें आवेदन

राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदकों को सहयोग पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान पहले से दर्ज शिकायत का रेफरेंस नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा।

सत्यापन पूरा होने के बाद पुराने आवेदन का पूरा विवरण अपने आप सामने आ जाएगा। इसके बाद चयनित आवेदकों को कार्यक्रम की तारीख, समय और अन्य जरूरी जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।

शिविर में मंत्री-अधिकारी मौजूद।
शिविर में मंत्री-अधिकारी मौजूद।

हेल्पलाइन और पोर्टल की सुविधा

कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए सरकार ने 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन 1100 जारी की है। इसके अलावा सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के माध्यम से भी आवेदन और अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सरकार का दावा है कि इस नई व्यवस्था से शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, आसान और प्रभावी बनेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

by UB India News
July 14, 2026
0

उम्मीदवार बदलने के झटके से उबर कर भाजपा अब फुल फॉर्म में आ चुकी है। सोमवार की शाम को भाजपा...

Next Post
भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend