ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

UB India News by UB India News
July 14, 2026
in पटना, बिहार
0
भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने नामांकन दर्ज कराया। राजद की रेखा गुप्ता और तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की कैंडिडेट वीणा मानवी ने भी नामांकन कराया है। चारों प्रत्याशियों में सबसे अमीर प्रशांत किशोर हैं। उनके पास भाजपा के नीरज सिन्हा (संपत्ति 20.28 लाख) से करीब 950 गुना ज्यादा संपत्ति है। 197.99 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक पीके के पास कार नहीं है। उन पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजद की रेखा गुप्ता के पास 90 हजार रुपए की राइफल है।

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर सीट पर हो रहा उपचुनाव हर रोज किसी ना किसी नई वजह से चर्चा में बना हुआ ही है. ताजा मामला जनसुराज के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर की वजह से है. सोमवार को प्रशांत किशोर ने पूरे गाजे बाजे के साथ अपना नॉमिनेशन फाइल किया. इस दौरान उन्होंने 198 करोड़ की दौलत का ब्योरा दिया, जिसमें प्रशांत के नाम 96.06 करोड़ और पत्नी के हिस्से में 89.51 करोड़ रुपये है. प्रशांत किशोर का शपथ पत्र जैसे ही मीडिया में आया, तब से पूरे बिहार में इसकी शोर मची हुई है. शहरों के चट्टी-चौराहों से लेकर गांव की बैठकी में भी इसी बात की चर्चा है कि प्रशांत किशोर तो अरबपति इंसान है.
आइए पहले जरा प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी के दौलत का ब्योरा जानते हैं-:
  • प्रशांत किशोर के पास 22.19 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 73.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.
  • प्रशांत किशोर की पत्नी के पास 89.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.42 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.
  • प्रशांत किशोर के पास 65,570 रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 1,95,200 रुपये नकद हैं.
  • प्रशांत किशोर की एक प्राइवेट कंपनी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इस कंपनी ने 2024-25 के दौरान जन सुराज पार्टी को 85 करोड़ रुपये और जन सुराज फाउंडेशन को 50 लाख रुपये का दान दिया.
  • प्रशांत कि पास गुवाहाटी में 2 फ्लैट है, गुवाहाटी के एक बंगले में एक तिहाई हिस्सा है.
  • नोएडा में भी प्रॉपर्टी है. प्रशांत किशोर के पास गाजियाबाद के अपार्टमेंट में 2 फ्लैट हैं. वहीं दो अन्य फ्लैट में वे 50% के हिस्सेदार हैं.
  • पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी, दिल्ली के वसंत विहार में भी उनके पास प्लॉट है. बक्सर में और उनके पुश्तैनी गांव में भी संपत्ति है.
  • प्रशांत किशोर ने 1991 में बक्सर के एमपी हाई स्कूल से दसवीं और 1993 में पटना साइंस कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की. इसके बाद उन्होंने 1996 से 1999 के बीच लखनऊ विश्वविद्यालय के व्यवसाय अध्ययन विभाग से व्यवसाय प्रशासन में स्नातक (बीबीए) की उपाधि प्राप्त की.
  • इसके बाद पीके 2001 से 2003 के दौरान हैदराबाद स्थित भारतीय प्रशासनिक कर्मचारी महाविद्यालय (एएससीआई) में ‘जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय’ (अमेरिका) और हिंदूजा अस्पताल के सहयोग से संचालित विशेष स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में परास्नातक (एमएचए) की डिग्री हासिल की.
  • 2010 में उन्होंने फ्रांस के क्लेरमों-फेरां विश्वविद्यालय से संबद्ध कैविलाम, विची में फ्रेंच भाषा का गहन पाठ्यक्रम भी पूरा किया.

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नीरज की संपत्ति कितनी?

  • भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के शपथपत्र के अनुसार, उनके पास कुल 20.28 लाख रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति है.
  • नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर कोई मकान, फ्लैट, व्यावसायिक भवन या वाहन नहीं है.
  • नीरज सिन्हा नियमित रूप से आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं. वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी आय 4.89 लाख रुपये से अधिक थी, जो 2025-26 में बढ़कर लगभग 4.97 लाख रुपये हो गई. वित्त वर्ष 2026-27 में उनकी वार्षिक आय लगभग 6.71 लाख रुपये दर्ज की गई.
  • चल संपत्ति के रूप में उन्होंने 12.28 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. नामांकन के समय उनके पास 70 हजार रुपये नकद थे. इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक की मीठापुर शाखा में उनके खाते में लगभग 8.99 लाख रुपये और यूको बैंक की एजी ऑफिस शाखा में करीब 25 हजार रुपये जमा हैं.
  • नीरज कुमार सिन्हा शपथपत्र के अनुसार, उनके नाम पर कोई वाहन, आवासीय भवन या व्यावसायिक भवन नहीं है.
  • अचल संपत्ति के रूप में उन्होंने केवल नालंदा जिले के रहुई मौजा स्थित पैतृक कृषि भूमि में अपने हिस्से का जिक्र किया है. इस भूमि में उनका हिस्सा 10.9375 डिसमिल है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब आठ लाख रुपये है. इसके अलावा, उनके नाम पर कोई अन्य अचल संपत्ति नहीं है.
  • शैक्षणिक योग्यता के संबंध में शपथपत्र में कहा गया है कि सिन्हा ने मगध विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है.
प्रशांत किशोर भले ही जनसुराज में आधिकारिक रूप से किसी पद पर नहीं है, लेकिन व्यवहारिकता में वही पार्टी के सर्वेसर्वा हैं. इस हिसाब से उनकी दौलत की तुलना बिहार में सक्रिय राजनीतिक दलों के तमाम मुखिया से की जा रही है.
  1. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन: बांकीपुर विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे और बिहार सरकार में सड़क परिवहन जैसा बड़ा मंत्रालय संभालने के बाद नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं. नितिन नवीन के अंतिम चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल संपत्ति लगभग 3.07 करोड़ रुपये है.
  2. बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी: चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार दरभंगा विधायक की कुल संपत्ति लगभग 7.47 करोड़ रुपये है.
  3. जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार: करीब 20 साल बिहार के मुख्यमंत्री रहे और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की कुल संपत्ति लगभग 1.66 करोड़ रुपये है.
  4. संजय कुमार झा: जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा की कुल दौलत लगभग ₹22.69 करोड़ रुपये है.
  5. तेजस्वी यादव: यूं आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हैं, लेकिन उन्होंने 2009 के बाद कोई चुनाव लड़ा है, इसलिए उनकी संपत्ति का रियल ब्योरा उपलब्ध नहीं है. फिलहाल उनके बेटे तेजस्वी यादव पार्टी की कमान संभाल रहे हैं इसलिए उनकी संपत्ति का ब्योरा बता रहा हूं. 2025 के विधानसभा चुनाव में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक तेजस्वी यादव की कुल संपत्ति 9.01 करोड़ के बीच है.
  6. चिराग पासवान: लोकजनशक्ति (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के 2024 लोकसभा चुनावी हलफनामे के मुताबिक लगभग 2.68 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
  7. मल्लिकार्जुन खड़गे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कुल संपत्ति 38.65 करोड़ रुपये है.
  8. राजेश राम: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुल संपत्ति 3.46 करोड़ रुपये है.
  9. राहुल गांधी: कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी की कुल संपत्ति 20.40 करोड़ रुपये है.
  10. मुकेश सहनी: बिहार में सक्रिय वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी की कुल संपत्ति 12.31 करोड़ रुपये है.
  11. उपेंद्र कुशवाहा: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख कुल घोषित संपत्ति 2.12 करोड़ रुपये के बीच है.

प्रशांत किशोर की संपत्ति पर चर्चा क्यों?

दरअसल, प्रशांत किशोर बिहार में जब से राजनीति करने आए हैं, वह अपने भाषणों में गरीबी दूर करने, रोजगार पैदा करने, शिक्षा का स्तर बढ़ाने आदि जैसे बातें करते हैं. साथ ही वह हर भाषण में बिहार की गरीबी और पिछड़ेपन के आंकड़ों को जोरशोर से उठाते हैं. बिहार के सामाजिक ताने-बाने को गौर करें तो वहां की बहुसंख्य जनता गरीबी में जीवन यापन कर रही है. ऐसे में वहां जब कभी किसी दौलतमंद की बात होती है तो जनता के मन पहला विचार यही आता है कि इसके पास इतना कहां से आया. बिहार की राजनीति भी काफी हद तक इसी सोच के साथ चलती है.
उदाहरण के लिए हर चुनाव में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की संपत्ति का जिक्र आता है. यहां तक कि लालू यादव का पटना में बन रहा बंगला भी चुनावी चर्चा में बना है. बिहार के जनमानस में पूर्व सीएम नीतीश कुमार की सादगी की अलग से चर्चा की जाती है. हाल ही में उनके बेटे निशांत कुमार के नाम पटना में एक फ्लैट होने की बात को भी खूब उछाला गया. ऐसे में जब विपक्षी दल प्रशांत किशोर की दौलत का जिक्र मंचों से करेंगे तो इसका क्या प्रभाव होगा ये समझा जा सकता है. वैसी भी बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत के उतरने के साथ ही उनपर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में माहौल बनाकर पैसे लेकर टिकट बेचे थे.
इस बात से प्रशांत खुद भी इनकार नहीं करेंगे कि भारतीय राजनीति में सारा खेल परसेप्शन का होता है. जब उनके ऊपर आरोप लगेंगे कि ये पूरी तरह से कारोबारी इंसान है. पहले देश दुनिया से दौलत लूटकर लाए हैं और अब बिहार को लूटना चाहते हैं. ऐसी स्थिति में वह इसपर क्या-क्या सफाई देंगे और जनता को कैसे अपनी कमाई का सोर्स समझाएंगे.
2016 में हुई नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंच से कहना शुरू किया था कि सारी दौलतमंदों की हवा निकल गई है. इसके बाद देशभर के गरीब तबके के बीच नैरेटिव बना कि बीजेपी की सरकार ने उनकी दौलत लूटकर अमीर बनने वालों की हेकड़ी निकाल दी है. इस परसेप्शन में कितने फीसदी सच्चाई थी ये तो आरबीआई के आंकड़ों में समझा जा सकता है. लेकिन 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जाति-धर्म से ऊपर उठकर लोगों ने बीजेपी को वोट दिया और पहली बार 300+ सीटें जीतकर सरकार बना पाई.
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बांकीपुर उपचुनाव में ही जब प्रशांत किशोर की दौलत को लेकर सवाल उठाए जाएंगे तो वह इसपर अपना क्या पक्ष रखेंगे. क्योंकि बिहार कोई महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु जैसा राज्य नहीं है जहां इतनी दौलत होना सामान्य बात के रूप में स्वीकारा जाएगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

NDA के साथ मजबूत गठबंधन ने भाजपा के चुनावी अभियान में फूंक दी नई जान ………………

by UB India News
July 14, 2026
0

उम्मीदवार बदलने के झटके से उबर कर भाजपा अब फुल फॉर्म में आ चुकी है। सोमवार की शाम को भाजपा...

Next Post
मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की 'सहयोग कार्यक्रम' की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend