ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

UB India News by UB India News
July 10, 2026
in पटना, बिहार
0
जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है. इस सीट से किसी उम्मीदवार की अगर सबसे अधिक चर्चा है तो वो जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं, क्योंकि सक्रिय राजनीति में आने के बाद ये पहली बार होगा जब प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे. बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 3 अगस्त की जाएगी.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्य सभा जाने से यह सीट खाली हुई है. उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया था. साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में दीत दर्ज की थी. हालांकि, तब चुनावों को लड़ने से प्नशांत किशोर ने मना कर दिया था. उन्होंने तर्क दिया था कि यह फैसला उनकी पार्टी का है ताकि वो अन्य सीटों के चुनाव प्रचार पर ध्यान दे सकें.

RELATED POSTS

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पीके 13 जुलाई को करेंगे नामांकन

रिपोर्ट के अनुसार, पीके 13 जुलाई को सुबह 11 बजे पटना समाहरणालय में नामांकन दाखिल करेंगे. उनके मैदान में आने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है. पटना जिले की इस हाई प्रोफाइल सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होनी है. बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर के अलावा आरजेडी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता, बीजेपी के अभिषेक कुमार सिन्हा और तेज प्रताप की जन शक्ति जनता दल से वीना मानवी भी मैदान में हैं.

बांकीपुर में जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे पीके

गौर हो कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले के हफ्तों में प्रशांत किशोर बांकीपुर में जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे. यहां बड़ी-बड़ी रैलियां आयोजित करने के अपने पुराने तरीके से हटकर, पीके ने पिछले कुछ हफ्तों में बांकीपुर में चुपचाप छोटे स्तर पर जनसभाएं और मोहल्लों में टाउन हॉल मीटिंग्स की थीं. ऐसे में उनको भरोसा है कि जमीनी स्तर पर जनता के साथ पहुंच से उन्हें लाभ मिलेगा.

1995 से बीजेपी का रहा है कब्जा

बता दें कि यह सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता है. बीजेपी इस सीट पर 1995 से लेकर आज तक ( पहले पटना वेस्ट, अब बांकीपुर) जीत दर्ज करती आ रही है. इस सीट से पार्टी के अनुभवी नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने चार बार जीत दर्ज की है. नवीन किशोर के बाद उनके बेटे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पांच बार जीत दर्ज की है. यही कारण है कि बीजेपी इस सीट से अपनी जीत के दावे ठोक रही है और पीके के चुनाव लड़ने के निर्णय को उनकी बड़ी भूल बता रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend