ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

UB India News by UB India News
July 10, 2026
in अपराध, पटना
0
पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित एक बोरिंग के पास फेंक दिया। मृतक बिहटा प्रखंड के राघोपुर पंचायत के मुखिया रह चुके थे। पूर्व मुखिया के शव पर ग्रामीणों की नजर तब पड़ी जब वे शुक्रवार तड़के अपने खेतों की ओर गए। बोरिंग के पास एक अधेड़ का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही लोग बोरिंग की ओर दौड़ पड़े।

पटना में पूर्व मुखिया की हत्या
इस दौरान शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उसी भीड़ में से किसी ने शव की पहचान राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया के रूप में की। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आननफानन में पहले शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच के क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को देने के साथ एफएसएल टीम को भी दे दी।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

बोरिंग के पास मिला शव

शुक्रवार सुबह पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव के तरवां स्थित बोरिंग के पास पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव का शव मिला। सुबह ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संजय कुमार यादव का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर FSL टीम टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। परिजनों का आरोप है कि संजय यादव की हत्या कर शव को फेंका गया है।पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि मामला हत्या का है या मौत किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने बिहटा बिक्रम SH-2 को राघोपुर तीन मुहानी के पास जाम कर, आगजनी की।घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा, IIT अम्हारा थाना और मनेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मृतक के परिजनों की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक हुई। परिजनों का आरोप है कि संजय यादव की गला दबाकर हत्या की गई है और शव को बोरिंग के पास फेंका गया है।

5 थानों की टीम ने संभाला मोर्चा
पूर्व मुखिया की हत्या की खबर जैसे ही राघोपुर पंचायत के लोगों को मिली, ग्रामीण सड़क पर आ गए और सरकार और पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित लोगों का मन इतने से भी नहीं भरा तो ग्रामीण पटना-औरंगाबाद मुख्य सड़क पर आगजनी कर आवागमन को बाधित कर दिया। इसबीच पूर्व मुखिया के समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों और समर्थकों के आक्रोश का खामियाजा इस मार्ग से आने जाने वालों भुगतना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। बवाल बढ़ता देख दानापुर डीएसपी ने बिहटा, मनेर, नेउरा और आईआईटी थाने से टीम को साथ लिया और मोर्चा संभाला। तब जाकर लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया जा सका।

पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण का आरोप
हत्या की घटना से आहत पूर्व मुखिया संजय यादव की बहन ने पटना पुलिस पर ही अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई की हत्या में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उन्होंने वरीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की माँग की है। हालांकि बहन ने जो आरोप पुलिस पर लगाए हैं उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही पूर्व मुखिया की बहन की ओर से लगाये गए आरोपों पर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

पूर्व मुखिया फरार था, कई केस थे दर्ज
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक पूर्व मुखिया संजय यादव का भी कालांतर में आपराधिक रिकॉर्ड रहे हैं। कुछ ही दिनों पूर्व पूर्व मुखिया के घर में पुलिस ने दबिश बनाने के उद्देश्य से छापेमारी की कार्रवाई की थी। हालांकि पुलिस को उस वक्त कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने उसे फरार घोषित कर दिया था। अब उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल बिहटा प्रखंड के राघोपुर पंचायत के मुखिया संजय यादव की हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलवक्त पुलिस भी कुछ बताने से बचते नजर आ रही है। पिछले साल के अवैध हथियार के मामले में दो दिन पहले ही संजय यादव की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट के तरफ से वारंट जारी किया गया था। स्थानीय पुलिस के द्वारा उनके घर पर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई थी लेकिन वह नहीं मिले थे।

बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया, ‘ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि राघोपुर पंचायत के पूर्व मुखिया संजय कुमार यादव का शव राघोपुर के बोरिंग के पास खेत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। मृतक के परिजनों के तरफ से अभी तक लिखित आवेदन और किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे।फिलहाल, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हैं। हत्या सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।’

गांव में फोर्स की तैनाती
आलाधिकारियों की माने तो बिहार पुलिस घटना से जुड़े सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिल सका था। पुलिस अधिकारियों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर और स्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। अधिकारियों की माने तो पूर्व मुखिया के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। आगे कोई अनहोनी घटना सामने न आ जाए इसको लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की...

Next Post
एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प................

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend