ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

UB India News by UB India News
July 7, 2026
in पटना, बिहार
0
सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 जुलाई को एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों, प्रदेश नेतृत्व और मंत्रियों की बड़ी बैठक बुलाई है. पटना के लोक सेवक आवास में होने वाली इस बैठक में सरकार के कामकाज का जमीनी फीडबैक लिया जाएगा, संगठन के सुझाव सुने जाएंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी मंथन होने की संभावना है. इस बैठक की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सरकार के मंत्री भी इसमें शामिल होंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में रहेंगे मौजूद

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी मौजूद रहने के अतिरिक्त एनडीए के पांचों घटक दलोंभारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल (यूनाइटेड) (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य सरकार के मंत्री शामिल होंगे. राजनीति के जानकारों का मानना है कि सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की एक साथ मौजूदगी में होने वाली यह बैठक एनडीए गठबंधन के भीतर एकजुटता का एक बड़ा संदेश देगी. दोनों बड़े नेताओं की उपस्थिति में राज्य के वर्तमान राजनैतिक हालात और प्रशासनिक मुद्दों पर भी गंभीर मंथन होने की उम्मीद है.

संजय झा ने दी बैठक के मुख्य एजेंडे की जानकारी

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने मीडिया से बात करते हुए इस बैठक के उद्देश्यों को साफ किया है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में एनडीए सरकार द्वारा राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के कामकाज की गहन चर्चा होगी. इसके साथ ही गठबंधन के सभी दलों के बीच बेहतर आपसी समन्वय (को-ऑर्डिनेशन) बनाने और आगामी राजनैतिक चुनौतियों को देखते हुए सांगठनिक मजबूती पर भी विशेष बल दिया जाएगा.
इस सांगठनिक और रणनीतिक बैठक की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ पटना के बड़े नेता ही नहीं, बल्कि एनडीए के सभी घटक दलों के सभी जिला अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद सभी जिलों के अध्यक्षों से आमने-सामने सीधे बातचीत करेंगे. जिला स्तर के प्रभारियों से सीधे फीडबैक लेकर सरकार यह जानने की कोशिश करेगी कि जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक कितना पहुंच रहा है और स्थानीय स्तर पर संगठन की क्या स्थिति है.

क्यों अहम मानी जा रही है बैठक?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक केवल औपचारिक नहीं है. हाल के महीनों में सरकार की नई कार्यशैली, संगठन की भूमिका और जमीनी स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग को लेकर लगातार चर्चा रही है. ऐसे में जिला अध्यक्षों से सीधे संवाद के जरिए सरकार यह जानना चाहती है कि योजनाओं का लाभ लोगों तक किस तरह पहुंच रहा है और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है. साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी संगठन को स्पष्ट संदेश दिए जाने की संभावना है. हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सरकार और संगठन के समन्वय तथा विकास कार्यों की समीक्षा पर केंद्रित बताया गया है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

साहेबगंज विधायक गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी करार, राजू सिंह को हिरासत में लेने का आदेश

BJP विधायक राजू सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म

by UB India News
July 6, 2026
0

दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा वर्ष 2018 के बहुचर्चित हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भाजपा...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend