ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

UB India News by UB India News
July 3, 2026
in Breaking News, अध्यात्म, खास खबर
0
चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के साथ-साथ मंदिर के सहायक प्रशासक गोपाल राव से एक साथ पूछताछ की है. गबन मामले में चर्चा में आए गोपाल राव को लेकर विनय कटियार ने कहा कि वो सही आदमी नहीं हैं. साथ ही उन्होंने यह दावा करते हुए कहा कि इस मसले पर पीएम नरेंद्र मोदी से बात हो गई है. सब ठीक हो जाएगा.

फैजाबाद (अब अयोध्या) से सांसद रहे विनय कटियार ने गोपाल राव पर निशाना साधते हुए कहा, “वो सबसे बेकार आदमी हैं. पता नहीं किसने उसको यहां बनाकर भेजा था.” उन्होंने यह भी कहा कि हम कभी भी अयोध्या नहीं जाते थे, हम जब वहां पर गए तो गोपाल राव ने हमसे पूछा कि आप किसकी अनुमति से यहां आए हो.”

पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे विनय कटियार ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम पर अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी और जो भी होगा, वह ठीक होगा. कटियार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में चंपत राय और गोपाल राव के नाम भी सामने हैं तथा जांच के आधार पर चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है.

विनय कटियार ने कहा कि चंपत जी तो…अब क्या कहें हम उनको. जब मैं इधर आया, तीन दिनों के बाद तो हमने कहा चंपत जी, कहां यहां चले आए हो. कारसेवकपुरम में रहो. अगर कुछ करना है तो हमारे घर पर आ जाओ लेकिन उनको बात समझ में नहीं आई, मैं क्या कर सकता हूं. मैंने उनको कहा कि लगता है कि आपका भी भाग्य ठीक नहीं है.

पैसों का ‘जबरदस्त गबन’ हुआ – विनय कटियार
उन्होंने कहा कि ‘जब हम जाएंगे तो सबके मुंह इतने-इतने से हो जाएंगे.’ बाबरी ढांचा विध्वंस का जिक्र करते हुए कटियार ने बताया कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव उनके मित्र हैं और उनसे बात करने को कहा था. उनके अनुसार, नरसिंह राव लगातार फोन कर हालात की जानकारी ले रहे थे और ढांचा गिरने के बाद उन्होंने कहा था कि ‘अब तो भेजना पड़ेगा ही.’

राम मंदिर चढ़ावा और कथित गबन मामले पर विनय कटियार ने कहा कि इस मामले में पैसों का ‘जबरदस्त गबन’ हुआ है और इसकी जांच चल रही है. चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शुरु हुआ था खेल

उन्होंने कहा कि आरोपी अविनाश उस समूह का हिस्सा नहीं थे और यदि उनके खिलाफ कार्रवाई होती है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि एसआईटी एक ही दिन में जांच पूरी नहीं करती, इसमें दो-तीन दिन या उससे अधिक समय लग सकता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार …………….

गुजरात एटीएस ने जैश के लिए काम करने वाले 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार ................

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend