ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

12 करोड़ लोगों के जीवन और मौत का सवाल ,संकटमोचक बना हिन्दुस्तान

UB India News by UB India News
May 28, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
12 करोड़ लोगों के जीवन और मौत का सवाल ,संकटमोचक बना हिन्दुस्तान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली से करीब साढ़े सात हजार किलोमीटर दूर स्थित मध्य अफ्रीकी देश कांगो के लिए इस समय भारत संकटमोचक बनकर खड़ा हुआ है। कांगो इस समय इबोला वायरस के प्रकोप से बचने के लिए हाथ-पांव मार रहा है और भारत ने बिना देर किए अफ्रीका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) को इससे बचने के लिए आपातकालीन दवाइयां और अन्य सहायक चीजें भेज दी हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इथियोपिया स्थित अफ्रीका सीडीसी के एक सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें बुधवार को उसने भारत से खुद ये आपातकालीन दवा मिलने की पुष्टि की है। इसके एक्स पोर्ट के मुताबिक भारत से पहुंची इमरजेंसी दवाओं की खेप युगांडा में ईस्टर्न अफ्रीका रीजनल कोऑर्डिनेटिंग सेंटर ने प्राप्त किया है।

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

‘आपातकालीन मदद के लिए भारत का आभार’
कॉन्टिनेंटल पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने भारत से मिली आपातकालीन मदद के बारे में कहा है,’अफ्रीका सीडीसी, डीआरसी में बुंडिबुग्यो इबोला के प्रकोप के समाधान के लिए चल रही कोशिशों में मदद के लिए भारत सरकार और इसकी जनता की ओर से उदारतापूर्ण तरीके से दी गई आपातकालीन दवाइयों की खेप के पहुंचने का स्वागत करती है।’

पूरे कॉन्टिनेंट में लोगों की जान बचाने और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति निरंतर समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए भारत का आभार।
कॉन्टिनेंटल पब्लिक हेल्थ एजेंसी

भारत ने इबोला पीड़ित कांगो को क्या भेजा
भारत ने कांगो में इबोला वायरस के प्रकोप से बचाव के लिए जो सप्लाई भेजी है, उनमें-
डायग्नोस्टिक्स के लिए जरूरी चीजें
इलाज के लिए जरूरी सामान
संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण से जुड़े सामान
इबोला संक्रमित केस मैनेजमेंट में सहायक चीजें शामिल हैं।

कांगो की करीब 12 करोड़ आबादी पर संकट
भारत से भेजी गई आपातकालीन चीजें पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में इबोला वायरस की चपेट में आए लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की आबादी 11.6 करोड़ से ज्यादा है।
अगर इतनी बड़ी आबादी में इबोला वायरस फैल गया तो वहां बहुत बड़ी विपदा आ सकती है।
पड़ोस के रिपब्लिक ऑफ कांगो की आबादी भी 66 लाख के करीब है।
जल्दी रोकथाम नहीं होने पर वो भी इबोला वायरस की चपेट में आ सकता है।

बुंडीबुग्यो इबोला वायरस की वैक्सीन नहीं
बुंडीबुग्यो इबोला इस वायरस की 6 ज्ञात स्पेसीज में से एक है।
2007 में युगांडा में पहली बार यह वायरस सामने आया था।
तब से यह अफ्रीका के अलग-अलग हिस्सों में समय-समय फैला है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार बुंडीबुग्यो इबोला वायरस स्ट्रेन का अभी तक कोई अप्रूव्ड दवा या वैक्सीन नहीं है।
यह संक्रमित शारीरिक द्रव्य, दूषित चीजों या संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।
इसके सामान्य लक्ष्णों उल्टी, दस्त, बुखार शामिल है।
गंभीर मामलों में इंटर्नल या एक्सटर्नल ब्लीडिंग हो सकती है।
इबोला से होने वाली बीमार अक्सर गंभीर और जानलेवा हो सकती है।
इबोला वायरस का मृत्यु दर 50% तक है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
खौफ़ के मारे घुसपैठिये लौट रहे हैं बांग्लादेश………….

खौफ़ के मारे घुसपैठिये लौट रहे हैं बांग्लादेश.............

न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार, जज कोई पवित्र गाय नहीं : मद्रास हाई कोर्ट

न्यायपालिका में भी भ्रष्टाचार, जज कोई पवित्र गाय नहीं : मद्रास हाई कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend