अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है. इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है. जिससे देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं. ताजा बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया है.
पटना में पेट्रोल-डीजल का नया रेट
इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी पटना में अब पेट्रोल की कीमत 112.70 रुपये और डीजल की कीमत 99.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, नालंदा में पेट्रोल की नई दर 113.99 रुपये और डीजल की कीमत 99.98 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है.

12 दिनों में चौथी बढ़ोतरी
आम जनता की जेब पर महंगाई की यह चौतरफा मार है, क्योंकि पिछले 12 दिनों के भीतर तेल की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है.
आम जनता की जेब पर महंगाई की यह चौतरफा मार है, क्योंकि पिछले 12 दिनों के भीतर तेल की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है.
- 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था.
- 19 मई को औसतन 90 पैसे की बढ़ोती हुई थी.
- 15 मई को दोनों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.
बिहार के प्रमुख शहरों में नया रेट
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| पटना | 112.70 | 99.87 |
| मुजफ्फरपुर | 114.07 | 96.98 |
| समस्तीपुर | 115.62 | 99.44 |
| जमुई | 114.37 | 100.37 |
| बेतिया | 112.19 | 98.18 |
| सीतामढ़ी | 114.46 | 100.42 |
| पूर्णिया | 114.93 | 100.82 |
| गया | 114.37 | 100.32 |