ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

UB India News by UB India News
May 6, 2026
in पटना, बिहार
0
सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कैबिनेट विस्तार की तारीख तय हो गई है। 7 मई को 27 मंत्री गांधी मैदान में शपथ ले सकते हैं। आयोजन की तैयारियां शुरू हैं। इधर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद सोमवार को दिल्ली से पटना लौटे। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भी मुलाकात की।

फिलहाल भाजपा से 12, जदयू से 11, लोजपा (रा.) से 2 तथा हम व रालोमो से 1-1 मंत्री शपथ लेंगे। आगे की राजनीतिक संभावनाओं के मद्देनजर मंत्रियों की 6 सीटें खाली रखने की बात है। विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। अभी भाजपा के मुख्यमंत्री और जदयू के दो उपमुख्यमंत्री (विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव) हैं।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

सूत्रों की जानकारी के अनुसार, पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान इस भव्य समारोह का गवाह बनेगा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. जानकारी के मुताबिक, पटना जिला प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं. यह पहली बार होगा जब बिहार में किसी राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार समारोह में प्रधानमंत्री स्वयं शिरकत करेंगे. राजनैतिक गलियारों में इस कदम को एनडीए के शक्ति प्रदर्शन और 2029 के लोकसभा चुनावों की पूर्व तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है. इस बीच मंत्रियों की संभावित सूची भी सामने आ गई है जिसे आप आगे देख सकते हैं.

बिहार मंत्रिमंडल में 50-50 फॉर्मूला रहेगा

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने जदयू कोटे के दो वरिष्ठ नेताओं विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने शपथ ली थी। सम्राट सरकार में मंत्रियों के शेष 33 पद पिछले 19 दिनों से रिक्त हैं। एनडीए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जदयू ने भाजपा को सीएम का पद दे दिया है, इसलिए इस बार सरकार में भाजपा-जदयू के मंत्रियों की संख्या बराबर रहेगी।

  • सम्राट सरकार में 16-16 नेता मंत्रिमंडल में रहेंगे।
  • मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल।
  • भाजपा के कोटे के 15 और जदयू कोटे के 14 मंत्री होंगे
  • लोजपा (आर) के दो, हम और रालोमो के पास एक-एक मंत्री
  • मौजूदा मंत्रिमंडल में भी दो-तीन पद खाली रखे जाएंगे।

नीतीश कुमार और सम्राट की हुई मुलाकात
इधर, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद नीतीश कुमार के आवास सम्राट चौधरी पहुंचे थे। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली से निर्देश मिले थे, उसे पहुंचाने के लिए नीतीश कुमार के पास सम्राट चौधरी गए थे।

जेडीयू कोटे से अनुभवी चेहरों पर भरोसा

जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने कोटे के लिए अनुभवी और वफादार नेताओं की सूची तैयार की है. चर्चा है कि नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, और लेसी सिंह जैसे दिग्गज चेहरे फिर से मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही, मदन सहनी, जमा खां, और सुनील कुमार को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तय है. सामाजिक संतुलन साधने के लिए शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, और जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा के नामों पर मुहर लग सकती है.

जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री

1.श्रवण कुमार
2.अशोक चौधरी
3.लेसी सिंह
4.मदन सहनी
5.जमा खां
6.सुनील कुमार
7.शीला मंडल
8-रत्नेश सदा
9-बुलो मंडल
10-जयंत राज या भगवान सिंह कुशवाहा

बीजेपी की संभावित सूची में युवाओं और दिग्गजों का मेल

सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे से 14 से 16 मंत्री बनाने की योजना बनाई है. संभावितों में मंगल पाण्डेय, रामकृपाल यादव, और दिलीप जायसवाल जैसे कद्दावर नेताओं के नाम सबसे ऊपर हैं. इसके अलावा, खेल जगत से राजनीति में आईं श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, और संगीता कुमारी जैसे नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है. रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, और संजय सिंह टाईगर को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर बीजेपी जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पहले से ही टीम का हिस्सा हैं.

बीजेपी मंत्रियों की संभावित लिस्ट

1. मंगल पाण्डेय
2. रामकृपाल यादव 
3. दिलीप जायसवाल 
4. श्रेयसी सिंह 
5. लखेंद्र पासवान 
6. संगीता कुमारी 
7. रमा निषाद
8. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
9. अरूण शंकर प्रसाद 
10. संजय सिंह टाईगर
11. विजय कुमार सिन्हा

सहयोगी दलों को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व

एनडीए के अन्य घटक दलों को भी इस विस्तार में उचित स्थान दिया जाएगा. चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) से संजय सिंह और संजय पासवान के नाम चर्चा में हैं. जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से संतोष सुमन का मंत्री बनना तय है. वहीं, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर इस सूची को अंतिम रूप दिया है, जिससे अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
समीक्षा के नाम पर फिर बने रहे ‘शुतुरमुर्ग’………

राहुल के खाते में 99वीं हार.....................

क्या बहुमत से चूके विजय की ओर कांग्रेस बढ़ाएगी ‘हाथ’?

क्या बहुमत से चूके विजय की ओर कांग्रेस बढ़ाएगी 'हाथ'?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend