ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका-ईरान, गुरुवार से शुरू हो सकता है वार्ता का नया दौर

UB India News by UB India News
April 15, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिका-ईरान वार्ता विफल : ईरान ने पकड़ ली अमेरिका की ये दुखती रग , स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर संकट?…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने के लिए एक नई कूटनीतिक कोशिश शुरू होने वाली है. बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच गुरुवार को बातचीत का एक नया दौर आयोजित किया जा सकता है, जिससे शांति की उम्मीद जगी है.

अमेरिका और ईरान के बीच गुरुवार को बातचीत का नया दौर शुरू हो सकता है. अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से सामने आई इस जानकारी में बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच नई वार्ता की तैयारी चल रही है. अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है. क्षेत्र में शांति बहाली और हालिया तनावपूर्ण स्थितियों के मद्देनजर यह चर्चा काफी अहम मानी जा रही है.

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच गुरुवार को बातचीत का नया दौर आयोजित किए जाने की संभावना है. अमेरिकी अधिकारियों कहना है कि दोनों पक्षों के बीच नई वार्ता की तैयारी चल रही है. हालांकि, अभी बैठक के सटीक स्थान और एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं की गई है, लेकिन बातचीत के लिए गुरुवार का दिन तय किया गया है. दोनों पक्षों की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि इस चर्चा में शामिल हो सकते हैं.

अधिकारियों का कहना है कि ये महत्वपूर्ण वार्ता दोनों देशों के बीच बने कूटनीतिक गतिरोध को तोड़ने और आपसी विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से की जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ वक्त से मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य और कूटनीतिक तनाव के बीच ये वार्ता काफी महत्वपूर्ण है. अमेरिका चाहता है कि बातचीत के जरिए उन मुद्दों पर सहमति बने जो दोनों देशों के बीच टकराव का कारण रहे हैं. इस नए दौर की शुरुआत को एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में बड़े समझौतों की उम्मीद बढ़ गई है.

मिडिल ईस्ट में हलचल तेज

इस खबर के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल तेज हो गई है. अगर गुरुवार को यह वार्ता सफलतापूर्वक आयोजित होती है तो ये वैश्विक स्थिरता के लिए एक बड़ा कदम होगा.

‘ईरान के पाले में है गेंद’

इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान के साथ पाकिस्तान में हुई वार्ता के दौरान अच्छी चर्चाएं हुईं, जिनमें अमेरिका की प्राथमिकताएं स्पष्ट रूप से सामने आईं. उन्होंने बताया कि बातचीत में कुछ सकारात्मक संकेत मिले, हालांकि पूर्ण समझौता नहीं हो सका.

उन्होंने कहा कि अब गेंद ईरान के पाले में है और अमेरिका तेहरान के अगले कदम का इंतजार कर रहा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों का फिर से मेज पर आना ही कूटनीति की जीत है. अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि गुरुवार को क्या परिणाम निकलते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
बिहार में कौन होगा अगला मुख्यमंत्री?

कर्ज का बोझ, वेतन का इंतजार! बिहार को नया CM तो मिल जाएगा, पर मुंह बाए सामने खड़ी हैं ये चुनौतियां

PM मोदी ने 5 देशों को क्‍यों घुमाया फोन……………………

देश की महिलाओं के नाम PM मोदी का खुला पत्र , कहा- लोकतंत्र होगा मजबूत................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend