ईरान और अमेरिका के बीच 14 दिनों के लिए सीजफायर की घोषणा के बीच इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम को मारने का दावा किया है. जंग से इतर इजरायल लेबनान में हिज्बुल्लाह पर भीषण हमले कर रहा है. इन्हीं हमलों में नईम कासिम के मारे जाने की आशंका है.
ऐसी रिपोर्ट है इन हमलें में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई है. बीते 28 फरवरी को भड़की इस जंग में उसी दिन एक भीषण हवाई हमले में अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई. उसके बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को आठ मार्च को सुप्रीम लीडर घोषित किया गया. इसके बाद अली लारिजानी की मौत हुई. वह ईरान के नेशनल सेक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख थे. आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ मोहम्मद पाकपॉर की भी हत्या की हो गई.
IDF ने दी जानकारी
इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने एक पोस्ट में कहा कि आईडीएफ ने बेरूत में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के डिप्टी सेक्रेटरी नईम कासिम को मार गिराया। आईडीएफ ने यह हमला दक्षिणी लेबनान में कल (बुधवार) रात आतंकवादियो के बुनियादी ढांचों पर किया।
कासिम का निजी सचिव यूसुफ खरशी भी ढेर
इजरायली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया कि बेरूत क्षेत्र में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के महासचिव के निजी सचिव अली यूसुफ खरशी को भी मार गिराया गया। अली यूसुफ खरशी नईम कासिम का भतीजा भी था। खरशी, हिजबुल्लाह महासचिव नईम कासिम का करीबी सहयोगी और निजी सलाहकार था। वह उनके कार्यालय के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रीय भूमिका निभाता था। रात भर में आईडीएफ ने लेबनान में दो महत्वपूर्ण क्रॉसिंग्स पर हमला किया, जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह के आतंकवादी उत्तरी लितानी से दक्षिणी लितानी क्षेत्र में हथियारों, रॉकेटों और लॉन्चरों को ले जाने के लिए करते थे। इन क्रॉसिंग्स के जरिए हजारों हथियार, रॉकेट और लॉन्चर ट्रांसफर किए जाते थे। इसके अलावा, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले लगभग 10 हथियार भंडारण सुविधाओं, लॉन्चरों और मुख्यालयों पर हमले किए गए।







