ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ उतारी सबसे घातक मिसाइल, क्यों पड़ी जरूरत ‘JASSM-ER’मिसाइल की……….

UB India News by UB India News
April 7, 2026
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ उतारी सबसे घातक मिसाइल, क्यों पड़ी जरूरत  ‘JASSM-ER’मिसाइल की……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शांति-सुलह की कोशिशों, दावों और बयानों के इतर मिडिल ईस्ट में छिड़ा युद्ध और भीषण होता नजर आ रहा है. रविवार (5 अप्रैल) को भी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच ताबड़तोड़  हमले जारी हैं. जंग अब पड़ाव पर पहुंच चुकी है, जहां अमेरिका तेहरान के खिलाफ प्रहार और तेज करने की तैयारी कर रहा है. अब यूएस अपनी सबसे मारक और लंबी दूरी क्रूज मिसाइलों ‘JASSM-ER’ का जखीरा उतारने की तैयारी में है, जो बेहद खतरनाक हैं.

‘JASSM-ER’ की खासियत

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

‘JASSM-ER’ क्रूज मिसाइलों की सबसे खास बात यह है कि दुश्मनों की रडार भी इसे पकड़ नहीं पाती है और यह सैकड़ों मील दूर से ही तबाही मचा सकती है.
इनको हवाई सुरक्षा को चकमा देते हुए 600 मील से अधिक दूरी से लक्ष्यों पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह मिसाइल पायलटों को सीधे खतरे में डाले बिना दुश्मन के क्षेत्र में अंदर तक हमला कर सकती है.

यूएस ने इन मिसाइलों के बड़े जखीरे का रुख प्रशांत महासागर में बने बेस से मिडिल ईस्ट की ओर कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, ईरान जंग शुरू होने के बाद केवल चार सप्ताह के भीतर ही अमेरिका 1 हजार से ज्यादा JASSM-ER मिसाइलें दाग चुका है. इस मिसाइल की एक यूनिट की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख डॉलर (करीब 12.5 करोड़ रुपये) बताई जाती है.

कम हो रहा स्टॉक

‘JASSM-ER’मिसाइलों की दोबारा तैनाती करने के बाद यूएस के भंडार में 425 मिसाइलें ही बाकी रह जाएंगी. युद्ध शुरू होने से पहले इनकी संख्या 2300 बताई जाती है. मौजूदा प्रोडक्शन रेट पर इन भंडारों को फिर से भरने में वर्षों लग सकते हैं. लंबी दूरी के हथियारों के भारी इस्तेमाल से दूर से हमले करने की सुविधा मिलने की वजह से सैनिकों के लिए जोखिम कम हुआ है, लेकिन इससे चीन जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ संभावित संघर्षों के लिए रखे गए भंडार में भी भारी कमी आई है.

हमलावर मिसाइल ही नहीं बल्कि बचाव के लिए इंटरसेप्टर में भी कमी आई है.  ईरान के बैलेस्टिक मिसाइलों और शाहेद ड्रोन अटैक से बचने के लिए हजारों की तादाद में पैट्रियट और थाड मिसाइलों की जरूरत है. अमेरिका-इजरायल की ओर से दावा किया जाता है कि उन्होंने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिया है, लेकिन तस्वीर इससे अलग नजर आती है.  अमेरिका की हवाई ताकत के जवाब ईरान भी जवाब दे रहा है.

बीते दिनों अमेरिका का F-15E स्ट्राइक फाइटर जेट ईरान ने मार गिराया गया. एक A-10 अटैक जेट और रेस्क्यू के लिए निकले दो हेलीकॉप्टर भी ईरानी अटैक की चपेट में आ गए.  इसके अलावा ईरान ने अब तक अमेरिका के 12 से ज़्यादा MQ-9 रीपर ड्रोन भी तबाह कर दिए हैं.

‘सुपरपावर’ अमेरिका का खाली हो रहा हथियारों का जखीरा

ये जंग कितनी भीषण है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज चार हफ्तों में अमेरिका ने 1,000 से ज्यादा JASSM-ER मिसाइलें दाग दी हैं. यह वही मिसाइल है जिसकी एक यूनिट की कीमत लगभग 15 लाख डॉलर (करीब 12.5 करोड़ रुपये) है.

ईरान के हमले अमेरिका को कर रहे हैं परेशान

भले ही अमेरिका अपनी हवाई ताकत का लोहा मनवाने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन ईरान ने भी सख़्त तेवर दिखाए हैं. बीते दिनों अमेरिका का F-15E स्ट्राइक फाइटर जेट ईरान ने मार गिराया गया. इतना ही नहीं, एक A-10 अटैक जेट और रेस्क्यू के लिए निकले दो हेलीकॉप्टर भी ईरानी अटैक की चपेट में आ गए. इसके अलावा ईरान ने अब तक अमेरिका के 12 से ज़्यादा MQ-9 रीपर ड्रोन भी तबाह कर दिए हैं.

अमेरिकी जनरल डैन केन ने संकेत दिया है कि अब आसमान साफ है और B-52 बमवर्षक ईरान के ऊपर से उड़ान भर रहे हैं, ताकि सस्ते JDAM बमों से हमला किया जा सके.

लेकिन जानकारों का मानना है कि अगर आसमान वाकई साफ होता तो अमेरिका को इतनी महंगी ‘स्टैंड-ऑफ’ (दूर से वार करने वाली) मिसाइलों की जरूरत नहीं पड़ती. स्टिमसन सेंटर की फेलो केली ग्रीको का कहना है कि पुराने B-52 विमानों का अब उड़ान भरना कई सवाल खड़े करता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 11, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 11, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
भारत का रक्षा बाजार: भविष्य में यही गति बनाए रखकर भारत वैश्विक रक्षा बाजार में मजबूत खिलाड़ी बन सकता है………………

भारत का रक्षा बाजार: भविष्य में यही गति बनाए रखकर भारत वैश्विक रक्षा बाजार में मजबूत खिलाड़ी बन सकता है..................

ईरान का पलटवार, परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने के बाद इजरायली शहरों पर मिसाइल हमला, तेल अवीव में धमाके

ईरान की शर्तों पर ट्रंप का सीजफायर ऐलान, ईरान से मिली मात के बाद ड्राफ्ट मोड में रहेंगे डोनाल्ड ट्रंप..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend