ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी यूं ही नहीं पहुंच गए डिब्रूगढ़ के चाय बगानों में…………………

UB India News by UB India News
April 2, 2026
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी यूं ही नहीं पहुंच गए डिब्रूगढ़ के चाय बगानों में…………………

RELATED POSTS

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
असम की हरियाली और वहां की चाय की खुशबू पूरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन इस बार असम के चाय बागानों से एक अलग ही संदेश निकल रहा है. बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक चाय की पत्तियां चुन रही महिलाओं के बीच पहुंचे, तो नजारा देखने लायक था. पीएम मोदी का यह अंदाज केवल एक चुनावी दौरा नहीं, बल्कि एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव था, जो असम विधानसभा चुनाव 2026 की दिशा बदलने की ताकत रखता है. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस अनुभव को साझा करते हुए कहा, ‘चाय असम की आत्मा है और आज सुबह डिब्रूगढ़ के बागानों में महिलाओं के साथ बातचीत करना एक यादगार अनुभव रहा.’
पीएम मोदी की बॉडी लैंग्वेज इस दौरान एक शासक की नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति की थी जो अपनी जड़ों की ओर लौटा हो. उन्होंने महिलाओं के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और हंसी-मजाक भी किया. अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मोदी ने एक बार फिर दोहराया, ‘मैं आज जहां भी हूं, आप लोगों की उगाई चाय बेचकर ही यहां तक पहुंचा हूं. क्या आपके आशीर्वाद के बिना यह मुमकिन था?’ उनका यह बयान सीधे तौर पर चाय बागान श्रमिकों के दिल को छू गया, जो असम की राजनीति में किंगमेकर की भूमिका निभाते हैं.
चुनावी गणित और ‘जमीन का हक’
पीएम मोदी का चाय बागान में उतरना केवल फोटो सेशन नहीं है. इसके पीछे एक बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है. सालों से कांग्रेस का वोट बैंक माने जाने वाले चाय बागान श्रमिकों को बीजेपी ने अपनी ओर खींचने के लिए ‘जमीन के अधिकार’ का बड़ा दांव खेला है. हाल ही में गुवाहाटी और सिलचर के दौरों के दौरान मोदी ने हजारों श्रमिकों को ‘जमीन के पट्टे’ वितरित किए हैं. उन्होंने साफ संदेश दिया कि जो काम कांग्रेस ने 60 सालों में नहीं किया, वह बीजेपी ने कर दिखाया है. अब बागान में काम करने वाले मजदूरों के पास अपनी जमीन होगी और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा.
क्या गेमचेंजर साबित होगी मोदी की सादगी?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोदी का लोगों से मिलने का यह सहज अंदाज विपक्षी खेमे में हलचल पैदा कर देता है. जहां कांग्रेस 5 गारंटियों और स्वास्थ्य बीमा की बात कर रही है, वहीं मोदी ‘सम्मान’ और ‘पहचान’ की बात कर रहे हैं. डिब्रूगढ़ की रैलियों से पहले बागान का यह दौरा यह सुनिश्चित करने के लिए है कि ‘अपर असम’ की सीटों पर बीजेपी का दबदबा बरकरार रहे. मोदी की बॉडी लैंग्वेज आत्मविश्वास से भरी हुई है और वह जनता को यह यकीन दिलाने में सफल दिख रहे हैं कि वे उन्हीं में से एक हैं.
PM Modi Assam Visit, pm modi in Dibrugarh Tea Garden, pm narendra modi Tea Garden Workers, Assam assembly Election 2026, Modi Tea Seller Connection, Land Pattas Tea Workers, Assam Assembly Polls, Tea Tribe Votes, bjp vs congress, पीएम नरेंद्र मोदी, असम के चाय बागन में पीएम मोदी, असम विधानसभा चुनाव 2026, बीजेपी बनाम कांग्रेस, टी-वर्कर्स असम चुनाव में किसको सपोर्ट करेंगे
पिछली सरकारों ने असम को केवल एक ‘वोट बैंक’ समझा- पीएम मोदी
पुरानी यादें और नया संकल्प
मोदी ने अपनी बातों में अक्सर असम के महापुरुषों और वहां की संस्कृति का जिक्र किया. उन्होंने याद दिलाया कि कैसे पिछली सरकारों ने असम को केवल एक ‘वोट बैंक’ समझा, जबकि उनकी सरकार ने इसे ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का केंद्र बनाया है. आज जब असम 9 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान की ओर बढ़ रहा है, तो पीएम मोदी का यह ‘चाय पे चर्चा’ वाला अवतार मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के बीच एक नई लहर पैदा कर रहा है.
डिब्रूगढ़ से शुरू हुआ यह भावनात्मक अभियान अब धेमाजी और विश्वनाथ की रैलियों तक फैलेगा. मोदी ने साफ कर दिया है कि चाय की यह खुशबू अब केवल प्यालों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि असम के विकास और सम्मान की नई गाथा लिखेगी. अब देखना यह है कि 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तो क्या ‘चायवाले’ का यह जादू एक बार फिर असम में बीजेपी की हैट्रिक लगवा पाएगा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

भारत-जापान में 4 अहम समझौते, 5 एएमयू हुए साइन , दिल्ली और टोक्यो के बीच आएगी मजबूती

by UB India News
July 3, 2026
0

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार को दोनों देशों के बीच चार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे ,गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

by UB India News
June 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचे। राजधानी विक्टोरिया के सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति...

मोदी कैबिनेट ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 3400 करोड़ रुपये किये मंजूर,UPI पर इंसेंटिव देने की योजना को भी ,इली मंजूरी

शासन अब संदेह से विश्वास, अभियोजन से सुधार और भय से स्वतंत्रता की ओर बढ़ रहा………………….

by UB India News
June 23, 2026
0

भारत की नियामकीय प्रणाली हमेशा दुविधा की मानसिकता के साथ काम करती थी और अक्सर छोटी प्रक्रियागत त्रुटियों या केवल...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस :तनाव से राहत और दिनभर की ऊर्जा का आसान मंत्र है योग…………..

by UB India News
June 22, 2026
0

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, भविष्य की चिंता और डिजिटल दुनिया का लगातार बढ़ता...

नागरिक देवो भव:  , 21वीं सदी में दुनिया तेजी से बदल रही भारत भी उसी गति से आगे बढ़ रहा है…………………

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों और नेतृत्व क्षमता से भारत को सकारात्मक रूप से बदला है…

by UB India News
June 20, 2026
0

किसी राजनेता का आकलन उसकी नीतियों एवं नेतृत्व क्षमता से होता है और उसकी सबसे बड़ी परीक्षा संकट के समय...

Next Post
नालंदा भगदड़ में 9 मौतें- लापरवाही के कौन जिम्मेदार चेहरे ,  मंदिर के 4 पुजारि गिरफ्तार,  मंदिर अध्यक्ष, सचिव-कोषाध्यक्ष समेत 20 पर FIR…………….

नालंदा भगदड़ में 9 मौतें- लापरवाही के कौन जिम्मेदार चेहरे , मंदिर के 4 पुजारि गिरफ्तार, मंदिर अध्यक्ष, सचिव-कोषाध्यक्ष समेत 20 पर FIR................

राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये

राष्ट्रपति मुर्मु ने मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend